मुख्य सामग्री पर जाएँ
26 अगस्त 2026

तूफ़ान’ एक यूनिवर्सल कहानी है: फिल्म निर्माता राकेश ओमप्रकाश मेहरा ने किया साझा

नई दिल्ली: एक्सेल एंटरटेनमेंट और आरओएमपी पिक्चर्स के सहयोग से अमेज़ॅन द्वारा प्रस्तुत राकेश ओमप्रकाश मेहरा की 'तूफ़ान' इस वक़्त देश की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में शामिल है। हालांकि, निर्माताओं का मानना…

तूफ़ान’ एक यूनिवर्सल कहानी है: फिल्म निर्माता राकेश ओमप्रकाश मेहरा ने किया साझा
तूफ़ान’ एक यूनिवर्सल कहानी है: फिल्म निर्माता राकेश ओमप्रकाश मेहरा ने किया साझा | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली: एक्सेल एंटरटेनमेंट और आरओएमपी पिक्चर्स के सहयोग से अमेज़ॅन द्वारा प्रस्तुत राकेश ओमप्रकाश मेहरा की 'तूफ़ान' इस वक़्त देश की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में शामिल है। हालांकि, निर्माताओं का मानना है कि यह स्पोर्ट्स ड्रामा वैश्विक दर्शकों की एक विस्तृत संख्या का ध्यान आकर्षित करेगी और इसका श्रेय फ़िल्म के विषय और अंतर्निहित संदेश को जाता है।



फरहान अख्तर, मृणाल ठाकुर, परेश रावल और एक प्रतिभाशाली कलाकारों की टोली के साथ 'तूफ़ान' एक यूनिवर्सल कहानी है, जो विश्व सिनेमा के रूप में योग्यता के साथ एक व्यापक कहानी है।



फिल्म के बारे में बात करते हुए, निर्देशक राकेश ओमप्रकाश मेहरा कहते हैं, ''तूफ़ान एक अंडरडॉग की कहानी है और सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि यह मतभेद पैदा करने के बजाय प्यार फैलाने की कहानी है।  हर देश, चाहे वह अमीर हो या गरीब, किसी न किसी मुद्दे से गुजर रहा है और हम सभी का मन चोटिल है। तूफ़ान उन घावों को खरोंचने का प्रयास नहीं है, बल्कि सुखदायक बाम लगाने के बारे में है। दुनिया के किसी भी हिस्से से कोई भी शख्स, फ़िल्म के साथ की संबंधित महसूस करेगा।"



 इसके अलावा उन्होंने बताया,"मुक्केबाजी दुनिया के सबसे प्रसिद्ध खेलों में से एक है -अमेरिका, दक्षिण अमेरिका, रूस और यूरोप इत्यादि सभी मुक्केबाजी देश हैं .. इसलिए दुनिया भर के लोग फिल्म के साथ खुद को जोड़ पाएंगे।"



लोगों की अदम्य भावना पर प्रकाश डालने और मुक्केबाजी जैसे वैश्विक खेल के विषय को लेने के अलावा, राकेश ओमप्रकाश मेहरा ने यह भी बताया कि फिल्म महिला सशक्तीकरण की मिसाल कैसे पेश करती है।



वह कहते हैं, ''तूफ़ान में महिला नायक की भी बहुत मजबूत और मुखर भूमिका है। जबकि हमने पिछले एक दशक में नारी शक्ति के उदय को देखा है, लेकिन अभी भी एक लंबा सफ़र तय करना बाकी है। हमें अपने विश्वासों पर सवाल उठाना बंद करना होगा कि हम दूसरे लिंग को कैसे देखते है और मृणाल का किरदार अनन्या ऐसा ही करती है। प्रवासी और विशेष रूप से महिलाएँ इससे संबंधित महसूस करेंगी।"



‘तूफ़ान’, रितेश सिधवानी, राकेश ओमप्रकाश मेहरा और फरहान अख्तर द्वारा निर्मित है और इस प्रेरणादायक स्पोर्ट्स ड्रामा का प्रीमियर अमेज़न प्राइम वीडियो पर 21 मई 2021 में होगा।






tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 20 अप्रैल 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 25 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।