बुलंदशहर: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले में एक इंटर कॉलेज में 11वीं कक्षा में पढ़ने वाली छात्रा साथ स्कूल बस चालक ने बलात्कार किया|बुलंदशहर जिले के अनूपशहर नगर के एक इंटर कॉलेज में 11वीं कक्षा में पढ़ने वाली छात्रा को स्कूल के बस चालक ने डरा-धमका कर नशीला पदार्थ पिलाकर उसके साथ बलात्कार किया। जानकारी के मुताबिक पीड़िता का आरोप है कि स्कूल के एक शिक्षक द्वारा भी फेल कर देने की धमकी देकर छात्रा के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया गया। परिजनों को जानकारी लगने के बाद कोतवाली में दोनों आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया गया है। आरोपी बस ड्राइवर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
बुलंदशहर एसएसपी का कहना है,''थाना अनूपशहर में एक व्यक्ति ने कक्षा 11 में पढ़ने वाली अपनी भतीजी के साथ स्कूल बस ड्राइवर द्वारा धमका और बहला-फुसलाकर संपर्क करने, फोन देने और जनवरी 2021 में बलात्कार करने की शिकायत दी है। मामला दर्ज कर बस ड्राइवर को गिरफ़्तार कर लिया गया है। जांच की जा रही है|
कोतवाली प्रभारी रामसेन सिंह ने बताया कि क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने तहरीर दी है कि उसकी भतीजी नगर के एक इंटर कॉलेज में कक्षा 11 की छात्रा है। करीब एक वर्ष पूर्व जब वह कक्षा दस में पढ़ती थी तो गांव में स्कूल की बस से आती-जाती थी। बस चालक पिछले एक वर्ष से छात्रा से जबरदस्ती करने का प्रयास कर रहा था। एक दिन स्कूल में छात्रा को पढ़ाने वाला एक अध्यापक तथा चालक ने साजिश करके छात्रा को एक कमरे में बंद करके डराया धमकाया और उसके साथ जबरदस्ती की।
लड़की के परिवार को जैसे ही इस मामले की भनक लगी उन्होंने तुरंत पुलिस को इसकी खबर दी|आरोपी बस ड्राइवर और टीचर के खिलाफ केस दर्ज किया गया है साथ ही बस ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया गया है| शिकायत में कहा गया है कि टीचर ने लड़की को फेल करने की धमकी देते हुए उसके साथ दुष्कर्म की कोशिश की थी| वहीं स्कूल बस ड्राइवर ने जनवरी में स्टूडेंट को कोल्डड्रिंक में नशे की दवा मिलाकर उसके साथ रेप किया| 2 मार्च को छात्रा ने परिवार के इस बारे में जानकारी दी थी|पीड़ित परिवार की शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है|वहीं लड़की का मेडिकल कराया गया है| आरोपी बस ड्राइवर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है|