मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

उत्तर प्रदेश: प्यार में बेवफाई से नाराज प्रेमी चाचा ने की चाकू से गोदकर प्रेमिका भतीजी की निर्मम हत्या, आलाकत्ल चाकू सहित गिरफ़्तार

बुलंदशहर: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले में चाचा-भतीजी के रिश्ते को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई।जहां प्यार में बेवफाई से नाराज प्रेमी चाचा ने चाकू से गोदकर प्रेमिका भतीजी (26 वर्ष) की निर्मम हत्य…

उत्तर प्रदेश: प्यार में बेवफाई से नाराज प्रेमी चाचा ने की चाकू से गोदकर प्रेमिका भतीजी की निर्मम हत्या, आलाकत्ल चाकू सहित गिरफ़्तार
उत्तर प्रदेश: प्यार में बेवफाई से नाराज प्रेमी चाचा ने की चाकू से गोदकर प्रेमिका भतीजी की निर्मम हत्या, आलाकत्ल चाकू सहित गिरफ़्तार | फ़ोटो: TVL News

बुलंदशहर: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले में चाचा-भतीजी के रिश्ते को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई।जहां प्यार में बेवफाई से नाराज प्रेमी चाचा ने चाकू से गोदकर प्रेमिका भतीजी (26 वर्ष) की निर्मम हत्या कर दी| बुलंदशहर जिले के शिकारपुर क्षेत्रान्तर्गत ग्राम हमीरपुर में चचेरी भतीजी की उसके ही चचेरे चाचा विनीत ने चाकुओं से गोदकर मौत के घाट उतार दिया| पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर आरोपी को आलाकत्ल चाकू सहित गिरफ्तार कर लिया है। प्रेमिका भतीजी के दिलजले आशिक चाचा ने उसके( भतीजी) ससुराल हमीरपुर जाकर मौत घाट उतार दिया है|



जानकारी के मुताबिक,''पिछले लंबे समय से चाचा और भतीजी में प्रेम-प्रसंग चल रहा था| भतीजी की शादी हो भी चुकी है ,उसके 2 बच्चे भी है| शादी के बाद चाचा से अवैध संबंध कायम रहे थे| कई बार दोनों के परिजनों द्वारा एक-दूसरे को समझाया गया था| चाचा और भतीजी के अवैध संबंधों को लेकर पंचायत भी हो चुकी है| अब किसी बात को लेकर दोनों में अनबन हो गई, जिसके बाद चाचा सोचने लगा कि प्रेमिका भतीजी ने इश्क में धोखा किया है| इसके बाद चाचा ने आज यानी मंगलवार को भतीजी को चाकुओं से गोदकर मौत के घाट उतार दिया है| पुलिस ने  महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है| आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।




महिला की हत्या मामले में बुलंदशहर एसएसपी संतोष कुमार सिंह ने बताया,''शिकारपुर क्षेत्रान्तर्गत ग्राम हमीरपुर गांव में 26 वर्षीय महिला की  उसके ही चचेरे चाचा द्वारा चाकू मारकर हत्या कर दी गई| महिला की शादी हो चुकी है, उसके 2 बच्चे भी है| एक बच्चे की उम्र 5 वर्ष और दूसरे बच्चे की उम्र 3 वर्ष है| चचेरे चाचा विनीत ने चाकू मारकर हत्या कर दी| विनीत का घर खैरपुर डिवाई का रहने वाला है|



बुलंदशहर एसएसपी संतोष कुमार सिंह ने बताया,'चाचा और भतीजी में 'पिछले लंबे समय से अवैध संबंध थे| 14 फरवरी वैलेंटाइन डे के दिन ससुराल हमीरपुर से भतीजी अपने चाचा (विनीत) के साथ घर छोड़कर नोएडा चले गए थे| नोएडा में दूसरी चचेरी बहन की मदद से कमरा लेकर रहने लगे| जब यह बात परिजनों को पता चली तो, परिजनों ने नोएडा में रहने वाली चचेरी बहन (दूसरी चचेरी बहन) पर दबाव बनाया| 




उसके बाद 7 मार्च को नोएडा में रहने वाली चचेरी बहन (दूसरी चचेरी बहन) ने नोएडा के परी चौक के पास दोनों परिजनों (ससुराल और मायके) को बुलाकर उनके हवाले कर दिया| उसी दिन शिकारपुर में साईं मंदिर पर पंचायत बुलाई गई| दोनों पक्षों के बीच बैठक हुई और फैसला किया गया दोनों अलग अलग रहेंगे| लड़के को घर भेज दिया गया और यह तय किया गया अब लड़का, लड़की से किसी प्रकार का संबंध नहीं बनाएगा| जिसपर लड़की के ससुराल वाले राजी हो गए और महिला को सुरालजन अपने घर लेकर चले गए| लड़के को मेरठ में उसकी बहन के घर भेज दिया गया| लेकिन वहां से कल यानी सोमवार को वापस आ गया और प्रेमी चाचा चाकू लेकर प्रेमिका भतीजी के ससुराल पहुंच गया| वहां उसके ससुराल वालों ने प्रेमी चाचा का विरोध किया लेकिन इस बीच आशिक चाचा ने चाकू से कई वार प्रेमिका भतीजी हत्या कर दी| प्रेमी चाचा का कहना है प्यार में उसने (प्रेमिका भतीजी) बेवफाई की है,इसी प्रतिशोध में हत्या की|

 



tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 9 मार्च 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।