मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

सोमनाथ मंदिर को स्वतंत्र भारत की स्वतंत्र भावना से जुड़ा हुआ मानते थे सरदार पटेल, आस्था को आतंक से नहीं कुचला जा सकता: पीएम मोदी

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए गुजरात के सोमनाथ में कई परियोजनाओं का लोकार्पण किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि,''आज मुझे समुद्र दर्शन पथ…

सोमनाथ मंदिर को स्वतंत्र भारत की स्वतंत्र भावना से जुड़ा हुआ मानते थे सरदार पटेल, आस्था को आतंक से नहीं कुचला जा सकता: पीएम मोदी
सोमनाथ मंदिर को स्वतंत्र भारत की स्वतंत्र भावना से जुड़ा हुआ मानते थे सरदार पटेल, आस्था को आतंक से नहीं कुचला जा सकता: पीएम मोदी | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए गुजरात के सोमनाथ में कई परियोजनाओं का लोकार्पण किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि,''आज मुझे समुद्र दर्शन पथ, सोमनाथ प्रदर्शन गैलरी और जीर्णोद्धार के बाद नए स्वरूप में जूना सोमनाथ मंदिर के लोकार्पण का सौभाग्य मिला है। साथ ही आज पार्वती माता मंदिर का शिलान्यास भी हुआ है|




पीएम मोदी ने कहा कि,''आज मैं लौह पुरुष सरदार पटेल जी के चरणों में भी नमन करता हूँ जिन्होंने भारत के प्राचीन गौरव को पुनर्जीवित करने की इच्छाशक्ति दिखाई। सरदार साहब, सोमनाथ मंदिर को स्वतंत्र भारत की स्वतंत्र भावना से जुड़ा हुआ मानते थे| इस मंदिर को सैकड़ों सालों के इतिहास में कितनी ही बार तोड़ा गया, यहाँ की मूर्तियों को खंडित किया गया, इसका अस्तित्व मिटाने की हर कोशिश की गई। लेकिन इसे जितनी भी बार गिराया गया, ये उतनी ही बार उठ खड़ा हुआ|




पीएम मोदी ने कहा कि,''हमें धार्मिक पर्यटन को मजबूत करने की जरूरत है। इससे युवाओं को रोजगार भी मिलेगा। उन्हें (युवाओं को) हमारे अतीत का भी ज्ञान होगा। आस्था को आतंक से कुचला नहीं जा सकता। हमें अतीत से सीखना चाहिए| जब मैं 'भारत जोड़ो आंदोलन' (एकजुट भारत आंदोलन) की बात करता हूं, तो यह केवल भौगोलिक और वैचारिक संबंध के बारे में नहीं है। लेकिन हमारे इतिहास की विरासत के साथ एक नया भारत बनाने की शपथ।



प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा,'' पश्चिम में सोमनाथ और नागेश्वर से लेकर पूरब में बैद्यनाथ तक, उत्तर में बाबा केदारनाथ से लेकर दक्षिण में भारत के अंतिम छोर पर विराजमान श्री रामेश्वर तक, ये 12 ज्योतिर्लिंग पूरे भारत को आपस में पिरोने का काम करते हैं|



मोदी ने कहा,''देश में लगभग 40 बड़े तीर्थ स्थानों को विकसित किया जा रहा है, जिनमें 15 परियोजनाओं पर काम को पूरा कर लिया गया है। गुजरात में भी 100 करोड़ रुपए से ज़्यादा के तीन प्रोजेक्ट पर प्रसाद योजना के तहत काम चल रहा है| देशभर में 19 प्रतिष्ठित पर्यटन स्थलों की पहचान कर उन्हें विकसित किया जा रहा है। ये सभी प्रोजेक्ट आने वाले समय में हमारे पर्यटन क्षेत्र को ऊर्जा देंगे|







tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 20 अगस्त 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।