चंदौली: उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले में पुलिस ने 4 चोरी की मोटरसाइकिल के साथ 2 शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार कर लिया है| पुलिस ने बताया कि'थाना धीना व क्राइम ब्रान्च की संयुक्त टीम द्वारा आज यानी शनिवार को जनौली तिराहे पर चेकिंग अभियान संचालित किया जा रहा था कि मुखबीर द्वारी सूचना मिली कि इनायतपुर से कमालपुर की तरफ तीन मोटरसाइकिल पर 03 व्यक्ति आ रहे हैं तथा तीनों मोटरसाइकिल चोरी की है जिसे बेचने हेतु कहीं जा रहे हैं|
इस सूचना पर विश्वास कर समस्त पुलिस बल को ब्रीफ करते हुए कमालपुर की तरफ चल दिये तथा जमुर्खा की तरफ जाने वाले रास्ते की पुलिया के पास पहुंचकर पुलिस टीम द्वारा अपने अपने वाहनों को इधर-उधर खड़ा कर हिकमत अमली से अपने को छिपाते हुए आने वाले वाहन का इंतजार करने लगे कि थोड़ी ही देर में तीन व्यक्ति अलग-अलग मोटरसाइकिल पर सवार होकर एक ही साथ आते हुए दिखाई दिए|
तीनों मोटरसाइकिल चालक जमुर्खा जाने वाली पुलिया के पास पहुंचे कि एकबारगी पुलिस बल द्वारा घेरा डालकर खड़े हो गए कि तीनों मोटरसाइकिल सवार गति बढ़ाकर भागने का प्रयास किये तथा 02 व्यक्तियों को 02 वाहनों के साथ रोक लिया गया तथा एक व्यक्ति अपने वाहन को छोड़कर भागने में सफल रहा।
गिरफ्तार युवकों ने बताया,'' हम तीनों व्यक्ति मिलकर मोटरसाइकिल की चोरी करते हैं तथा चोरी हुई मोटरसाइकिल को छिपाकर रख देते हैं तथा ग्राहकों की तलाश कर उन्हें अच्छे दामों पर बेच देते हैं यह तीनों मोटरसाइकिल चोरी की है जिसे हम लोग मिलकर मिर्जापुर कचहरी तथा भुडकुडा गाजीपुर तथा चंदौली से चोरी किए हैं जो मोटरसाइकिल हमारा साथी छोड़कर भाग गया है।
पकड़े गए व्यक्तियों से कड़ाई से पूछताछ किया गया तो उनके द्वारा बताया गया कि एक सफेद रंग की स्कूटी है जिसे हम लोग चोरी करके लाए थे और बेचने के लिए कमालपुर पंचायत भवन के पास कोने में छपा कर रख दिए हैं जिसे मौका पाकर बेच दिया जाता उक्त व्यक्तियों द्वारा बताए गए स्थान पर पुलिस बल के साथ अभियुक्तगण को साथ लेकर पहुंचा गया तो पंचायत भवन के पास बाहर ही एक कोने में एक सफेद रंग की बिना नंबर प्लेट की एक्टिवा 3G बरामद हुई , बरामदशुदा चारा वाहनों को कब्जा पुलिस में लिया गया।
गिरफ्तार अभियुक्तगण:
1. युसूफ अली पुत्र मो0 हसरत अली नि0 हेतमपुर थाना धानापुर जिला चन्दौली
2. मो0 कबलतैन उर्फ सलमान पुत्र नियाज अहमद नि0 ग्राम मालेखर थाना मुगलसराय, जनपद चन्दौली