मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

किसान आंदोलन के 7 महीने पूरे: ट्रैक्टर रैली निकालकर राजभवन का घेराव करेंगे किसान, देशभर में राज्यपाल को ज्ञापन देंगे किसान,सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई गई

नई दिल्ली: कृषि कानूनों के खिलाफ किसान आंदोलन के 7 महीने पूरे होने पर टिकरी बॉर्डर पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। किसान आज देशभर में राज्यपाल को ज्ञापन देंगे। कृषि कानूनों के खिलाफ किसान आंदोलन क…

किसान आंदोलन के 7 महीने पूरे: ट्रैक्टर रैली निकालकर राजभवन का घेराव करेंगे किसान, देशभर में राज्यपाल को ज्ञापन देंगे किसान,सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई गई
किसान आंदोलन के 7 महीने पूरे: ट्रैक्टर रैली निकालकर राजभवन का घेराव करेंगे किसान, देशभर में राज्यपाल को ज्ञापन देंगे किसान,सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई गई | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली: कृषि कानूनों के खिलाफ किसान आंदोलन के 7 महीने पूरे होने पर टिकरी बॉर्डर पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। किसान आज देशभर में राज्यपाल को ज्ञापन देंगे। कृषि कानूनों के खिलाफ किसान आंदोलन के 7 महीने पूरे होने पर शनिवार को ट्रैक्टर मार्च निकाला जाएगा। गाजीपुर बॉर्डर पर इसकी अगुवाई भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत करेंगे।



भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा कि,''आंदोलन को आज 7 महीने पूरे हो गए हैं, दो दिन से दिल्ली में काफी लोग आ रहे हैं। सरकार जब चाहे तब बातचीत शुरू कर सकती है, हमारा आंदोलन जारी रहेगा। महीने में दो बार लोग यहां बड़ी संख्या में ट्रैक्टर के साथ आएंगे। इस बार सहारनपुर और मुजफ्फरनगर से ट्रैक्टर आए हैं|



पंजाब: किसान मज़दूर संघर्ष कमेटी ने कृषि कानूनों के खिलाफ अमृतसर में जिला प्रशासनिक परिसर के बाहर प्रदर्शन किया। किसान मज़दूर संघर्ष कमेटी के महासचिव ने बताया, "हम आज पंजाब के जिला हेडक्वार्टरों में रोष मार्च करेंगे और राज्यपाल, राष्ट्रपति के नाम का मांग पत्र DC दफ़्तर को देंगे।"



हरियाणा: कृषि कानूनों के खिलाफ किसान आंदोलन के 7 महीने पूरे होने पर पंचकूला में किसान राजभवन की तरफ मार्च कर रहे हैं। आज देशभर में किसान राज्यपाल और उपराज्यपाल को ज्ञापन सौपेंगे।



दिल्ली: किसान आंदोलन के 7 महीने पूरे होने पर आज किसान राज्यपाल और उपराज्यपाल को ज्ञापन सौपेंगे। इसको देखते हुए राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में उपराज्यपाल निवास के बाहर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है।



यूपी: किसान आंदोलन के 7 महीने पूरे होने पर किसानों ने लखनऊ में विरोध-प्रदर्शन किया।किसान नेता राजेश सिंह चौहान ने बताया,"1 साल से देश में अघोषित आपातकाल लगा है इसके विरोध में हम आज राज्यपाल के जरिए राष्ट्रपति जी को ज्ञापन सौंपेंगे क्योंकि किसानों का गेहूं मंडियों में सड़ रहा है।"



हरियाणा: पंचकूला के नाडा साहिब गुरुद्वारा के पास राजभवन की तरफ मार्च के लिए किसान इकट्ठे हुए। DCP ने बताया, ''किसी भी स्थिति से निपटने के लिए हम पूरी तरह तैयार हैं। हमारे पास पर्याप्त सुरक्षाबल हैं। आशा है कि आज के सभी कार्यक्रम बिना कानून और व्यवस्था की स्थिति खराब किए होंगे।''



दिल्ली: कृषि कानूनों के खिलाफ किसान आंदोलन के 7 महीने पूरे होने पर आज किसान ट्रैक्टर रैली करेंगे। इसके मद्देनज़र ITO पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है।




किसान शनिवार को देशभर में ‘कृषि बचाओ, लोकतंत्र बचाओ’ दिवस मनाएंगे। अपने निर्धारित कार्यक्रम के तहत किसान देश के सभी राज्यों के राजभवन पर धरना-प्रदर्शन करेंगे। साथ ही राज्यपाल के माध्यम से राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन भी सौंपेंगे ।कृषि कानून रद्द कराने की मांग के लिए पिछले सात महीने से किसान आंदोलन कर रहे हैं। किसान शनिवार को ‘कृषि बचाओ, लोकतंत्र बचाओ’ दिवस मनाएंगे। संयुक्त किसान मोर्चा ने शांतिपूर्ण तरीके से धरना-प्रदर्शन करने की बात कही है।





मोहिनी कौर कर रहीं किसानों के लिए कपड़ों की सिलाई

किसान नेताओं ने बताया कि कुंडली बॉर्डर पर बीबी मोहिनी कौर कपड़े सिलाई की सेवा कर रही हैं। वह दर्जी हैं। वह किसी किसान से सिलाई का खर्च नहीं लेतीं। बीबी मोहिनी कौर काफी समय से धरनास्थल पर यह सेवा कर रही हैं।





चंडीगढ़ की सीमाओं समेत 13 रास्ते सील

तीन नए कृषि कानूनों के विरोध में आंदोलन कर रहे 32 किसान संगठनों ने शनिवार को चंडीगढ़ घेरने का एलान किया है। किसान संगठन राष्ट्रपति के नाम राज्यपाल को ज्ञापन सौंपेंगे। यूटी पुलिस ने सुरक्षा व कानून व्यवस्था को देखते हुए सभी थानों की पुलिस को अलर्ट कर दिया है। शहर की सीमाओं पर बैरिकेडिंग कर कड़ा बंदोबस्त किया गया है। इसके साथ मुल्लांपुर बैरियर, जीरकपुर बैरियर, हाउसिंग बोर्ड चौक की सीमाओं समेत 13 रास्ते को बंद करने का फैसला लिया गया है।







tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 26 जून 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।