मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

शर्मिंदा हैं कि मेनका गांधी मेरी पार्टी की सांसद हैं: वायरल ऑडियो पर बोली BJP

जबलपुर: पूर्व केंद्रीय मंत्री और बीजेपी सांसद मेनका गांधी के खिलाफ मध्य प्रदेश के जबलपुर के नानाजी देशमुख पशु चिकित्सा विश्वविद्यालय के पशु चिकित्सकों और छात्रों में भारी गुस्सा है| बीजेपी सांसद और प…

शर्मिंदा हैं कि मेनका गांधी मेरी पार्टी की सांसद हैं: वायरल ऑडियो पर बोली BJP
शर्मिंदा हैं कि मेनका गांधी मेरी पार्टी की सांसद हैं: वायरल ऑडियो पर बोली BJP | फ़ोटो: TVL News

जबलपुर: पूर्व केंद्रीय मंत्री और बीजेपी सांसद मेनका गांधी के खिलाफ मध्य प्रदेश के जबलपुर के नानाजी देशमुख पशु चिकित्सा विश्वविद्यालय के पशु चिकित्सकों और छात्रों में भारी गुस्सा है| बीजेपी सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी के खिलाफ पूरे देश में वेटनरी डॉक्टर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं|  जबलपुर के नानाजी देशमुख पशु चिकित्सा विश्वविद्यालय के वेटनरी डॉक्टर्स और छात्रों ने प्रदर्शन किया| ये वही विश्वविद्यालय है जिसे मेनका गांधी ने हाल ही में घटिया बताया था और उनका ऑडियो वायरल हो गया था|





बीजेपी के विधायक और पूर्व मंत्री अजय विश्नोई ने मेनका गांधी पर हमला बोला और कहा कि उन्हें शर्म आती है कि मेनका भाजपा से सांसद है|उन्होंने लिखा है, "विगत दिवस सांसद श्रीमती मेनका गांधी ने पशु चिकित्सक डॉ विकाश शर्मा से जिन शब्दों में बात की, उससे वेटरनरी कॉलेज जबलपुर घटिया सिद्ध नहीं हो जाता है, परंतु यह जरूर सिद्ध हो जाता है कि मेनका गांधी निहायत ही घटिया महिला हैं...मैं शर्मिंदा हूँ कि ये मेरी पार्टी की सांसद (नेता नही) हैं."





नानाजी देशमुख पशु चिकित्सा विश्वविद्यालय के वेटनरी डॉक्टर्स और छात्र गुरुवार को सड़क पर उतरे| छात्रों ने उनके खिलाफ विरोध-प्रदर्शन किया है और उनके फोटो जलाए हैं| छात्रों ने उनसे माफी मांगने की मांग की है| दरअसल, मेनका गांधी ने एक पशु चिकित्सक से फोन पर बात करने के दौरान न केवल उसे धमकी दी बल्कि भद्दी भद्दी गालियां भी दीं| वि मेनका गांधी ने नानाजी देशमुख पशु चिकित्सा विश्वविद्यालय र को घटिया बताया...





ऑडियो वायरल

हाल ही में मेनका गांधी और वेटनरी डॉक्टर के बीच हुई बातचीत का कथित ऑडियो वायरल हुआ है| इस ऑडियो में साफ सुनाई दे रहा है कि किस तरह मेनका गांधी वेटरनरी डॉक्टर को न केवल गालियां दे रही हैं बल्कि उसकी काबिलियत पर भी सवाल उठा रही हैं| यहां तक कि मेनका गांधी ने जबलपुर के नानाजी देशमुख पशु चिकित्सा विश्वविद्यालय को भी घटिया बता दिया| जबकि जबलपुर के वेटनरी विश्वविद्यालय में पढ़ने वाले छात्र ना केवल देश बल्कि विदेशों में अपनी सेवाएं दे रहे हैं| यहां के स्टूडेंट्स का कहना है कि मेनका गांधी को कोई अधिकार नहीं है कि वह एक पशु चिकित्सक से अभद्रता करें|



पहले नोटिस फिर FIR: वेटनरी डॉक्टर्स ने कहा वो न केवल मेनका गांधी को लीगल नोटिस भेजेंगे बल्कि जबलपुर के सिविल लाइंस थाने में मामला भी दर्ज कराएंगे| इसके साथ ही डॉक्टरों की मांग है कि मेनका गांधी डॉक्टरों से माफी मांगे अन्यथा उनके खिलाफ लगातार आंदोलन किया जाएगा|






















tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 26 जून 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।