चंडीगढ़: किसान आंदोलन को लेकर हरियाणा की सत्तारूढ़ पार्टी भारतीय जनता पार्टी को सत्ता में उसकी सहयोगी पार्टी ने चेतावनी दी है|हरियाणा के उप-मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला की पार्टी जननायक जनता पार्टी (JJP) के अध्यक्ष और उनके पिता अजय चौटाला ने कहा कि सरकार को इस मसले पर बड़ा सोचना चाहिए और किसानों की मांगों पर कुछ समाधान निकालना चाहिए|
JJP अध्यक्ष अजय चौटाला ने कहा कि,''किसानों की समस्या का जितना जल्द समाधान निकल जाए उतना अच्छा है। हमने सरकार में बैठे लोगों से आग्रह किया है। सरकार में बैठे लोग बार-बार यह बयान देते हैं कि हम MSP को जारी रखेंगे तो उसको जोड़ दे, एक लाइन लिखने में क्या दिक्कत है|
इसके अलावा राज्य की गठबंधन की सरकार के सहयोगी निर्दलीय विधायक सोमवीर सांगवान ने भी सत्ता से अपना गठबंधन तोड़ लिया है|सांगवान खाप के प्रधान और चरखी दादरी से निर्दलीय विधायक सोमबीर सांगवान ने कहा कि,''हरियाणा की तमाम खाप किसानों के साथ हैं। मैंने भी कल सांगवान खाप की बैठक की और हम दिल्ली कूच कर रहे हैं। मैंने सरकार को निर्दलीय विधायक होने के नाते जो समर्थन दिया था उसे वापिस लेने की घोषणा करता हूं|
सोमबीर सांगवान ने सोमवार को कहा था कि,''सरकार ने मुझे जो हरियाणा पशुधन बोर्ड के अध्यक्ष का पद दे रखा था, मैंने उससे इस्तीफा दे दिया है। किसान भाइयों के साथ अंत तक खड़े रहेंगे |