मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

हरियाणा: रोहतक में कुश्‍ती अखाड़े में ताबड़तोड़ फायरिंग, एक महिला पहलवान समेत पांच की मौत- 3 घायल

रोहतक: हरियाणा के रोहतक में एक कुश्‍ती अखाड़े में अचानक फायरिंग से हड़कंप मच गया। रोहतक में शुक्रवार की शाम एक निजी कॉलेज के पास एक कुश्ती अखाड़े में हुई गोलीबारी की घटना में पांच लोगों की मौत हो गई…

हरियाणा: रोहतक में कुश्‍ती अखाड़े में ताबड़तोड़ फायरिंग, एक महिला पहलवान समेत पांच की मौत- 3 घायल
हरियाणा: रोहतक में कुश्‍ती अखाड़े में ताबड़तोड़ फायरिंग, एक महिला पहलवान समेत पांच की मौत- 3 घायल | फ़ोटो: TVL News

रोहतक: हरियाणा के रोहतक में एक कुश्‍ती अखाड़े में अचानक फायरिंग से हड़कंप मच गया। रोहतक में शुक्रवार की शाम एक निजी कॉलेज के पास एक कुश्ती अखाड़े में हुई गोलीबारी की घटना में पांच लोगों की मौत हो गई तथा 3 अन्य घायल हो गए। घायलों में से दो की हालत नाजुक है। 




पुलिस के अनुसार, रोहतक में एक कुश्ती केंद्र में शुक्रवार शाम हुई गोलीबारी में पांच लोगों की मौत हो गई और 3 अन्य घायल हो गए|पुलिस अधीक्षक राहुल शर्मा व अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे और वारदात स्थल का जायजा लिया। रोहत पुलिस अधीक्षक राहुल शर्मा ने कहा,''5 लोगों की मौत हो गई है और 3 अस्पताल में भर्ती हैं।




मारे गए लोगाें में तीन कुश्‍ती काेच और एक महिला पहलवान शामिल हैंं। घटना में मारी गई महिला पहलवान उत्‍तर प्रदेश के मथुरा की बताई जाती है। घटना का कारण पुरानी रंजिश को बताया जा रहा है। घायलों को निकट के अस्‍पतालों में भर्ती कराया गया है। फायरिंग कुश्‍ती कोच सुखवेंद्र मोर ने अपने कुछ साथियों के साथ की है। उसकी अखाड़े के हेड कोच मनोज मलिक से कुद दिन पहले कहासुनी हुई थी।




पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट और आईपीसी के तहत एफआईआर दर्ज की गई। प्राथमिकी में कहा गया है कि एक व्यक्ति( मृतक) ने - आरोपी कुश्ती कोच से कहा था, एक महिला पहलवान के परिवार की शिकायत के बाद कुश्ती एक अन्य कुश्ती कोच केंद्र में नहीं आया।




जानकारी के अनुसार, देर शाम जाट कॉलेज के पीछे स्थित अखाड़े में एक कुश्‍ती कोच ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इसमें अखाड़ा संचालक और उसकी पत्‍नी सहित पांच लोगों की मौत हो गई। 3 अन्य के घायल होने की सूचना है। वारदात की सूचना मिलने पर शहर में हड़कंप मच गया। पुलिस अधीक्षक राहुल शर्मा व अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे और वारदात स्थल का जायजा लिया।



मृतकों में अखाड़े का संचालक सोनीपत के सरगथला गांव निवासी मनोज मलिक, उसकी पत्‍नी साक्षी, उत्तर प्रदेश के मथुरा की महिला पहलवान पूजा, रोहतक के मांडोठी गांव निवासी कोच सतीश कुमार और गांव मोखरा निवासी प्रदीप मलिक शामिल हैं। देव कालोनी स्थित अखाड़े के कोच निंदाना निवासी अमरजीत सिंह और कोच मनोज कुमार का बेटा तीन वर्षीय सरताज घायल हुए हैं।







tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 13 फ़रवरी 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।