मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

पंजाब चुनाव 2022 : 27 जनवरी को पंजाब का दौरा करेंगे राहुल गांधी, अमृतसर से शुरू करेंगे चुनाव अभियान

नई दिल्ली: पंजाब कांग्रेस प्रमुख नवजोत सिंह सिद्धू ने ट्वीट कर जानकारी दी कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी 27 जनवरी को पंजाब का दौरा करेंगे। कार्यक्रम के अनुसार राहुल गांधी अमृतसर में श्री हरमंदिर साहिब…

पंजाब चुनाव 2022 : 27 जनवरी को पंजाब का दौरा करेंगे राहुल गांधी, अमृतसर से शुरू करेंगे चुनाव अभियान
पंजाब चुनाव 2022 : 27 जनवरी को पंजाब का दौरा करेंगे राहुल गांधी, अमृतसर से शुरू करेंगे चुनाव अभियान | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली: पंजाब कांग्रेस प्रमुख नवजोत सिंह सिद्धू ने ट्वीट कर जानकारी दी कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी 27 जनवरी को पंजाब का दौरा करेंगे। कार्यक्रम के अनुसार राहुल गांधी अमृतसर में श्री हरमंदिर साहिब के दर्शन करेंगे और 117 उम्मीदवारों के साथ भगवान वाल्मीकि तीर्थ स्थल का दौरा करेंगे।



पंजाब कांग्रेस प्रमुख नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा,'' हमारे दूरदर्शी नेता राहुल गांधी जी 27 जनवरी को पंजाब के दौरे पर हैं। कांग्रेस का हर कार्यकर्ता पंजाब में उनका स्वागत करने के लिए बेताब है...




आल इंडिया कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी 27 जनवरी को पंजाब के दौरे के साथ ही विधानसभा चुनाव प्रचार के लिए शंखनाद कर देंगे। वह पहले अमृतसर पहुंचकर दरबार साहिब में माथा टेकेंगे और उसके बाद सड़क मार्ग से ही जालंधर पहुंचेंगे। जालंधर से ही वह पंजाब के लिए कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। इसके लिए डिजिटल प्लेटफार्म का इस्तेमाल होगा। रैली का केंद्र जालंधर छावनी विधानसभा हलका में होगा। यहां कैबिनेट मंत्री परगट सिंह कांग्रेस के प्रत्याशी हैं। 



जिला कांग्रेस जालंधर शहरी के अध्यक्ष बलराज ठाकुर का कहना है कि 27 जनवरी की वर्चुअल रैली के लिए तैयारी शुरू कर दी गई हैं। पंजाब में जगह-जगह छोटे ग्रुप में एलईडी एवं अन्य डिजिटल माध्यम से कार्यकर्ताओं को लिंक भेज कर जोड़ा जाएगा।



परगट को मिलेगा राहुल गांधी के दौरे का फायदा

आल इंडिया कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के 27 जनवरी को जालंधर आने का सीधा फायदा कैबिनेट मंत्री परगट सिंह को मिलेगा। राहुल गांधी में जालंधर कैंट में रुककर वर्चुअल रैली से कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। राहुल गांधी छावनी विधानसभा हलका में 66 फुट रोड पर वाइट डायमंड रिजोर्ट में रुककर कार्यक्रम करेंगे। वाइट डायमंड रिसोर्ट में कार्यकर्ताओं को भी बुलाया जाना है।





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 25 जनवरी 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।