रायपुर/नई दिल्ली: भाजपा ने आगामी छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए 21 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की। मुइसमें सबसे महत्वपूर्ण है पाटन विधानसभा क्षेत्र, जहां से भाजपा ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के खिलाफ उनके भतीजे विजय सिंह बघेल को मैदान में उतारा है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) SC मोर्चा के अध्यक्ष लाल सिंह आर्य मध्य प्रदेश के गोहद विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगे। भाजपा के राष्ट्रीय सचिव ओमप्रकाश धुर्वे मध्य प्रदेश के शाहपुरा विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगे। भूलन सिंह मरावी को प्रेमनगर विधानसभा सीट से उम्मीदवार बनाया गया है।
भटगांव से लक्ष्मी राजवाड़े, प्रतापपुर से शकुंतला सिंह पोर्थे, रामानुजगंज से रामविचार नेताम, लुन्द्र से प्रबोज भींज, खरसिया से महेश साहू, धर्मजागढ़ से हरिश्चन्द्र राठिया, कोरबा से लखनलाल देवांगन, मरवाही से प्रणव कुमार मरपच्ची, सरायपाली से सरला कोसरिया, खल्लारी से अल्क चंद्राकर, अभानपुर से इन्द्रकुमार साहू, राजिम से रोहित साहू, सिहावा से श्रवण मरकाम, दांडा लोहरा से देवलाल हलवा ठाकुर, खैरागढ़ से विक्रांत सिंह, खुज्जी से गीता घासी साहू, मोहला-मानपुर से संजीव साह, कांकेर से शाराम नेताम, बस्तर मनीराम कश्यप को उम्मीदवार बनाया गया है।
छत्तीसगढ़ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने कहा कि,'' CM भूपेश बघेल ने जिस दिशा में राज्य को ले जाने का कार्य किया उससे छत्तीसगढ़ की जनता पछता रही है। जनता समझ गई है कि छत्तीसगढ़ का भविष्य अगर किसी के हाथ में सुरक्षित है और राज्य को अगर कोई आगे ले जा सकता है तो वह भाजपा है। राज्य में कमल खिलेगा|
भारतीय जनता पार्टी द्वारा छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की सूची जारी किए जाने पर राज्य के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि,''मुझे पता चला है कि 21 उम्मीदवारों की सूची जारी की है। कुछ खास नहीं है|