मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

IND vs AUS Test Teries: ऐतिहासिक जीत के बाद बोले रवि शास्त्री -पराजित होना एक बात लेकिन हारना हमारी शब्दावली में नहीं

ब्रिस्बेन: ब्रिसबेन टेस्ट मैच को जीतकर भारत ने इतिहास रच दिया है| भारत ने ऑस्ट्रेलिया को चौथे टेस्ट मैच में विकेट 3 से हरा दिया| भारत की ओर से ऋषभ पंत ने कमाल करते हुए 89 रन की पारी खेली+भारत की इस ऐ…

IND vs AUS Test Teries: ऐतिहासिक जीत के बाद बोले रवि शास्त्री -पराजित होना एक बात लेकिन हारना हमारी शब्दावली में नहीं
IND vs AUS Test Teries: ऐतिहासिक जीत के बाद बोले रवि शास्त्री -पराजित होना एक बात लेकिन हारना हमारी शब्दावली में नहीं | फ़ोटो: TVL News

ब्रिस्बेन:  ब्रिसबेन टेस्ट मैच को जीतकर भारत ने इतिहास रच दिया है| भारत ने ऑस्ट्रेलिया को चौथे टेस्ट मैच में विकेट 3 से हरा दिया| भारत की ओर से ऋषभ पंत ने कमाल करते हुए 89 रन की पारी खेली+भारत की इस ऐतिहासिक जीत में पंत और शुबमन गिल हीरो साबित हुए| गिल ने जहां 91 रन बनाए तो वहीं पंत ने तेजी से रन बनाकर भारत को गाबा के मैदान पर पहली जीत दिलाई| 4 टेस्ट मैचों की सीरीज को भारत ने 2-1 से जीतने में सफलता पाई|




4 टेस्ट मैचों की सीरीज जीतने के बाद भारतीय टेस्ट क्रिकेट टीम के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने कहा,;;एडिलेड टेस्ट हारने के बाद हमारे लिए वापसी करना चुनौतीपूर्ण था। हम खेल के परिणाम के बारे में ज़्यादा नहीं सोच रहे थे, हम बस अच्छी क्रिकेट खेलना चाहते थे। सीरीज़ जीत का श्रेय सभी खिलाड़ियों और टीम मैनेजमेंट को जाता है|




भारतीय क्रिकेट टीम के कोच रवि शास्त्री ने कहा,''ऑस्ट्रेलिया दौरा अब तक का सबसे मुश्किल क्रिकेट दौरा रहा है। हम कोविड के दौर में खेल रहे थे और दूसरी तरफ सीरीज़ के दौरान खिलाड़ी घायल हो रहे थे। लेकिन अजिंक्य रहाणे शांत रहे और शानदार कप्तानी की| पराजित होना एक बात है लेकिन हारना हमारी शब्दावली में नहीं है, टीम ने दिखाया। विराट भले ही यहां न हों लेकिन उनके चरित्र और व्यक्तित्व की छाप टीम में सभी को देखने के लिए है। अजिंक्य ने जिस तरह से काम किया उसके लिए वह बस असत्य था




बीसीसीआई प्रमुख सौरव गांगुली ने कहा, ''उल्लेखनीय जीत। ऑस्ट्रेलिया में जाकर इस तरह से टेस्ट सीरीज जीतने के लिए भारतीय क्रिकेट के इतिहास में हमेशा याद रखा जाएगा। बीसीसीआई ने टीम को पांच करोड़ रुपये का बोनस देने की घोषणा की है। सभी सदस्यों को बधाई|



भारतीय गेंदबाज मोहम्मद शमी ने कहा,''बहुत सारे खिलाड़ी चोटिल हुए हैं, हमारे रिजर्व खिलाड़ियों के साथ हमने सीरीज़ जीती है। जीत का श्रेय पूरी टीम को, मैनेजमेंट को जाता है। ये सीरीज़ जीतने के बाद हम कह सकते हैं कि हम कहीं भी जाकर किसी को भी हरा सकते हैं: 




टीम इंडिया के सीरीज़ में जीत हासिल करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर टीम इंडिया को बधाई दी। उन्होंने लिखा है कि हम सभी भारतीय टीम की सफलता पर खुश हैं| टीम की उल्लेखनीय ऊर्जा और जुनून पूरे मैच के दौरान दिखाई दे रहा था| उनका इरादा दृढ़ था|  वे धैर्य और दृढ़ संकल्पना से भरे हुए थे| टीम को बधाई... भविष्य के प्रयासों के लिए शुभकामनाएं|




कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने ट्वीट किया प्रिय भारतीय क्रिकेट टीम आपने बहुत बढ़िया खेला।  आपने दृढ़ता के साथ खेला।  आपने जीत के जज़्बे के साथ खेला इस शानदार जीत के लिए बधाई। जय हिन्द। #INDvsAUS










tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 19 जनवरी 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 25 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।