मेलबर्न: ICC T20 World Cup 2022 Final: इंग्लैंड टी20 वर्ल्ड कप 2022 चैंपियन बन गया है। इंग्लैंड ने पाकिस्तान को 5 विकेट से हराकर टी-20 वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया। इंग्लैंड की टीम ने मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में रविवार को खेले गए फाइनल में पाकिस्तान को 5 विकेट से हराकर दूसरी बार टी-20 वर्ल्ड कप का खिताब जीत लिया है। मेलबर्न में पाकिस्तान ने इंग्लैंड के खिलाफ 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 137 रन बनाए थे। इंग्लैंड को जीत के लिए 138 रन चाहिए थे। जवाब में इंग्लैंड ने 20 ओवर में 5 विकेट खोकर टारगेट हासिल कर लिया। इंग्लैंड के लिए सबसे ज्यादा 52 रन नाबाद बेन स्टोक्स ने बनाए। पाकिस्तान के लिए हारिस रऊस ने 2 विकेट लिए।
मेलबर्न में इंग्लैंड ने पाकिस्तान के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। फाइनल में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान की टीम 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 137 रन ही बना सकी। पाकिस्तान के लिए शान मसूद ने सबसे ज्यादा 38 रन की पारी खेली। उन्होंने 28 बॉल का सामना किया। वहीं, बाबर आजम के बल्ले से 28 बॉल में 32 रन निकले। इंग्लैंड के लिए सबसे ज्यादा 3 विकेट सैम करन ने लिए। वहीं, आदिल रशीद को 2 सफलता मिली।
पाकिस्तान से मिले 138 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड ने 19 ओवर में पांच विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। बेन स्टोक्स ने 49 गेंदों में 52 रन बनाकर नाबाद रहे। यह टी20 अंतरराष्ट्रीय में उनका पहला अर्धशतक रहा। स्टोक्स के अलावा जोस बटलर ने 26 रन की पारी खेली।
इस जीत के साथ ही इंग्लैंड ने 2 बार टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीत लिया है और उसने इस मामले में वेस्टइंडीज की बराबरी कर ली है। इससे पहले इंग्लैंड ने पॉल कॉलिंगवुड की कप्तानी में 2010 में ऑस्ट्रेलिया को 7 विकेट से हराकर पहली बार टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीता था। यह वर्ल्ड कप वेस्टइंडीज में आयोजित किया था।
दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन
पाकिस्तान- बाबर आजम (कप्तान), मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), मोहम्मद हारिस, शान मसूद, इफ्तिखार अहमद, शादाब खान, मोहम्मद नवाज, मोहम्मद वसीम जूनियर, नसीम शाह, हारिस रऊफ, शाहीन अफरीदी
इंग्लैंड- जोस बटलर (विकेटकीपर), एलेक्स हेल्स, फिलिप साल्ट, बेन स्टोक्स, हैरी ब्रुक, लियाम लिविंगस्टोन, मोइन अली, सैम कुरेन, क्रिस वोक्स, क्रिस जार्डन, आदिल राशिद।