सचिन तेंदुलकर ने अपने ODI शतकों का रिकॉर्ड तोड़ने पर कोहली को दी बधाई, बोले- वह युवा लड़का एक 'विराट' खिलाड़ी बन गया
आईसीसी विश्व कप सेमीफाइनल 1: भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच आईसीसी वनडे विश्व कप 2023 के पहले मुकाबले में विराट कोहली ने 279वीं पारी में अपने वनडे करियर का 50वां शतक लगाया। अब वह वनडे में सबसे ज्यादा शत…
TBy tvlnews2 मिनट पढ़ें
सचिन तेंदुलकर ने अपने ODI शतकों का रिकॉर्ड तोड़ने पर कोहली को दी बधाई, बोले- वह युवा लड़का एक 'विराट' खिलाड़ी बन गया | फ़ोटो: TVL News
आईसीसी विश्व कप सेमीफाइनल 1: भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच आईसीसी वनडे विश्व कप 2023 के पहले मुकाबले में विराट कोहली ने 279वीं पारी में अपने वनडे करियर का 50वां शतक लगाया। अब वह वनडे में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। वनडे में सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले में विराट ने सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ दिया। बता दें कि,' सचिन तेंदुलकर ने अपने वनडे करियर में 463 मैच में 18426 रन बनाए थे जिसमें उनके नाम 49 वनडे शतक दर्ज थे|
सचिन तेंदुलकर ने अपने वनडे शतकों का रिकॉर्ड तोड़ने पर कोहली को बधाई दी| सचिन तेंदुलकर ने कहा, "मुझे इससे ज्यादा खुशी नहीं हो सकती कि एक भारतीय ने मेरा रिकॉर्ड तोड़ा और इसे सबसे बड़े मंच पर - विश्व कप सेमीफाइनल में - और अपने घरेलू मैदान पर करना सोने पर सुहागा है| मैं बहुत खुश हूं कि वह युवा लड़का एक 'विराट' खिलाड़ी बन गया है।
सचिन तेंदुलकर ने एक्स' पर लिखा ,''जब मैं पहली बार आपसे भारतीय ड्रेसिंग रूम में मिला था, तो टीम के अन्य साथियों ने आपके साथ मेरे पैर छूने का मज़ाक उड़ाया था। मैं उस दिन अपनी हंसी नहीं रोक सका। लेकिन जल्द ही, आपने अपने जुनून और कौशल से मेरे दिल को छू लिया। मैं बहुत खुश हूं कि वह युवा लड़का एक 'विराट' खिलाड़ी बन गया है। मुझे इससे ज्यादा खुशी नहीं हो सकती कि एक भारतीय ने मेरा रिकॉर्ड तोड़ा और इसे सबसे बड़े मंच पर - विश्व कप सेमीफाइनल में - और अपने घरेलू मैदान पर करना सोने पर सुहागा है|
शेयर करें
T
tvlnews
TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक
जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए
संपर्क करें
या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।
मुफ़्त अलर्ट
ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ
बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।
यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?
यह रिपोर्ट 15 नवंबर 2023 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।
इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?
इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।
इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?
TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।