मुख्य सामग्री पर जाएँ
26 अगस्त 2026

India vs England 2nd T20: दूसरे मैच में भारत ने हिसाब किया चुकता , इंग्लैंड को 7 विकेट से दी मात

अहमदाबाद : India vs England 2nd T20: भारत और इंग्लैंड के बीच अहमदाबाद में खेले गए दूसरे टी20 मुकाबले में भारत ने इंग्लैंड को 7 विकेट से हरा दिया| भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की सीरीज का दूसरा…

India vs England 2nd T20: दूसरे मैच में भारत ने हिसाब किया चुकता , इंग्लैंड को 7 विकेट से दी मात
India vs England 2nd T20: दूसरे मैच में भारत ने हिसाब किया चुकता , इंग्लैंड को 7 विकेट से दी मात | फ़ोटो: TVL News

अहमदाबाद : India vs England 2nd T20:  भारत और इंग्लैंड के बीच अहमदाबाद में खेले गए दूसरे टी20 मुकाबले में भारत ने इंग्लैंड को 7 विकेट से हरा दिया| भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला भी अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी  स्टेडियम (Narendra Modi Stadium) में खेला गया| इंग्लैंड ने भारत से पहले बैटिंग का न्योता पाने के बाद मेजबान टीम के सामने जीत के लिए 165 रनों का लक्ष्य रखा है|



जवाब में भारत ने 17.5 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर जीत का लक्ष्य हासिल कर सीरीज में 1-1 की बराबरी कर ली| और भारत की शुरुआत खराब रही है| उसे पहले ही ओवर में केएल राहुल के रूप में बड़ा झटका लगा, जो बिना खाता खोले ही आउट हो गए|




 भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की सीरीज के दूसरे टी20 में भारत ने विराट कोहली (नाबाद 73 रन, 49 गेंद, 5 चौक, 3 छक्के) और करियर का पहला मैच खेलने वाले ईशान किशन (56 रन, 32 गेंद, 5 चौके, 4 छक्के) के साथ ही गेंदबाजों के उम्दा प्रदर्शन से इंग्लैंड को सात विकेट से हराकर सीरीज में 1-1 की बराबरी पर कर ली|




165 रन का लक्ष्य लेकर उतरी टीम इंडिया की शुरुआत भी अच्छी नहीं रही और केएल राहुल (0) भारत की पारी के पहले ही ओवर में बगैर खाता खोले आउट हो गए| इसके बाद सामने वाले छोर पर अपना डेब्यू कर रहे ईशान किशन का साथ निभाने कप्तान कोहली क्रीज पर आ गए| दोनों बल्लेबाजों ने भारत की जीत का प्लेटफॉर्म बखूबी सेट कर दिया| कप्तान विराट कोहली युवा ईशान किशन को क्रीज पर जमने देने का जज्बा जगाया और इस युवा खिलाड़ी ने अपने डेब्यू ही मैच में शानदार फिफ्टी जड़ दी| ईशान ने 32 गेंदों की अपनी पारी में बेहतरीन 56 रन का योगदान दिया, जिसमें 5 चौके और 4 छक्के शामिल थे|




भारतीय टीम ने (Ishan Kishan) ईशान किशन (56) और कप्तान (Virat Kohli) विराट कोहली (73*) की बेहतरीन पारियों के दम पर आसानी से यह लक्ष्य 13 बॉल शेष रहते अपने नाम कर लिया| 5 मैचों की यह सीरीज अब 1-1 से बराबर हो गई है| 




भारत ने टॉस जीतकर इंग्लैंड को पहले बैटिंग का निमंत्रण दिया था| तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने मैच के पहले ही ओवर में जोस बटलर (0) को LBW आउट कर इंग्लैंड की शुरुआत खराब कर दी| बटलर इंग्लिश पारी की तीसरी गेंद पर पहली बार स्ट्राइक पर आए थे| लेकिन भुवी ने उन्हें गोल्डन डक कर पवेलियन की राह दिखाई| इसके बाद डेविड मलान ने जेसन रॉय के साथ मिलकर इंग्लिश पारी को पटरी पर लेकर आए| दोनों दूसरे विकेट के लिए 63 रन की साझेदारी की|




चहल ने भारत को दूसरी सफलता दिलाई तो इसके बाद भारतीय गेंदबाजों ने अपना शिकंजा कंस लिया| एक-एक कर उन्होंने इंग्लिश टीम के बाकी बल्लेबाजों को सेट होने का कोई मौका नहीं दिया और निरंतर विकेट लेने का सिलसिला शुरू कर दिया| वॉशिंग्टन सुंदर और शार्दुल ठाकुर ने 2-2 विकेट और लिए|सुंदर ने जेसन रॉय (46) को आउट कर इंग्लैंड को सबसे बड़ा झटका दिया| रॉय सेट नजर आ रहे थे और अपनी फिफ्टी से वह सिर्फ 4 रन ही दूर थे| 35 गेंदों की इस पारी में उन्होंने 4 चौके और 2 छक्के जमाए| इसके बाद उन्होंने बेयरस्टो को अपना दूसरा शिकार बनाया| शार्दुल ने इयोन मॉर्गन (28) और बेन स्टोक्स (24) को अपना शिकार बनाया|








tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 14 मार्च 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।