मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

पूरी दिल्ली के अंदर बड़े-बड़े झंडे लगाएंगे ताकि जब घर से बाहर निकले तो तिरंगा झंडा देकर आपके मन में देश भक्ति की भावना भर जाए: CM केजरीवाल

नई दिल्ली: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि,'' हमने तय किया है कि पूरी दिल्ली के अंदर बड़े-बड़े झंडे लगाएंगे। ताकि जब भी आप अपने घर से बाहर निकले तो झंडा देकर आपके मन में देश भक्ति की…

पूरी दिल्ली के अंदर बड़े-बड़े झंडे लगाएंगे ताकि जब घर से बाहर निकले तो तिरंगा झंडा देकर आपके मन में देश भक्ति की भावना भर जाए: CM केजरीवाल
पूरी दिल्ली के अंदर बड़े-बड़े झंडे लगाएंगे ताकि जब घर से बाहर निकले तो तिरंगा झंडा देकर आपके मन में देश भक्ति की भावना भर जाए: CM केजरीवाल | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली:  दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि,'' हमने तय किया है कि पूरी दिल्ली के अंदर बड़े-बड़े झंडे लगाएंगे। ताकि जब भी आप अपने घर से बाहर निकले तो झंडा देकर आपके मन में देश भक्ति की भावना भर जाए। ये विपक्षी पार्टी वाले कह रहे है कि झंडे नहीं लगने चाहिए। ये पैसे की बर्बादी है| केजरीवाल ने कहा कि,''हमने तय किया है कि दिल्ली के हर स्कूल के अंदर हर रोज़ 1 घंटे देशभक्ति के ऊपर चर्चा होगी। हमने तय किया है कि शहीद-ए-आज़म भगत सिंह, बाबा साहब अंबेडकर के विचारों को दिल्ली के घर-घर तक ले जाएंगे ताकि हर व्यक्ति देशभक्ति से ओतप्रोत हो|




किराड़ी में सीवर परियोजना के शिलान्यास कार्यक्रम में दिल्ली CM ने कहा कि,,''किराड़ी में अब हर घर, गली में सीवर और अच्छी सड़क होगी। कागजों में इस काम को पूरा होने में 4 साल लगेंगे। लेकिन मैंने अपने इंजीनियरों से बात की और उनका कहना है कि जनता के सहयोग से ये काम 4 साल से कम समय में बन जाएगा|केजरीवाल ने कहा कि,''अयोध्या में राम मंदिर एक या दो साल में बनकर तैयार हो जाएगा। हमने तय किया है कि दिल्ली के सभी बुजुर्गों को हम मुफ्त में रामलला के दर्शन कराने अयोध्या ले जाएंगे। उनका आने, जाने, रहने और खाने का सारा खर्च दिल्ली सरकार देगी|




भाजपा वालों ने चुनाव से दो महीने पहले कहा कि सब की कॉलोनियां पक्की कर दी, सबको रजिस्ट्री दे दी। अब इनके पास चले जाओं तो शक्ल नहीं दिखाते, सब भाजपा वाले भाग गए। हम जो कहते है, वो करते है। इसलिए जनता को हम पर भरोसा है।




मैं अपनी बहनों से पूछना चाहता हूँ कि बसों में उनसे कोई सफर करने का पैसा तो नहीं माँगता? हमनें बसों में मुफ़्त सफर किया तो उसमें भी भाजपा वाले मुझे गाली देते है। दुनिया के किसी भी शहर में दिल्ली की तरह 24 घंटे फ्री में बिजली नहीं आती। यकीन नहीं तो UP, हरियाणा-पंजाब में फोन करके पूछ लो। BJP वाले रोज मुझे गालियां देते है कि फ्री बिजली क्यों दे रखी है। मैं जनता से पूछना चाहता हूँ - फ्री बिजली होनी चाहिए या नहीं?-




दिल्ली सरकार सभी बुज़ुर्गो को मंदिर बनने के बाद राम लल्ला के दर्शन करवाने अयोध्या लेकर जाएगी। दूसरी पार्टी वाले मुझे जितनी गाली दे, जब तक आपका प्यार और भरोसा मुझ पर है, मुझे किसी की परवाह नहीं है।-




मैं आपसे पूछना चाहता हूँ,  आज़ादी के 75 साल होने पर जश्न मनाना चाहिए या नहीं?  पूरी दिल्ली में 500 तिरंगे लगाने चाहिए या नहीं लगाने चाहिए? BJP-कांग्रेस इसका विरोध कर रहे है !





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 14 मार्च 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।