मुख्य सामग्री पर जाएँ
4 नवंबर 2026

भारतीय क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी ने की अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भारतीय क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने की…

भारतीय क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी ने की अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा
भारतीय क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी ने की अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भारतीय क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने की शनिवार को घोषणा कर दी।




भारतीय क्रिकेट के सबसे महान खिलाड़ियों में से एक महेंद्र सिंह धोनी ने संन्यास का ऐलान कर दिया| भारत को 2 वर्ल्ड कप जिताने वाले क्रिकेट के सबसे शानदार कप्तानों में से एक धोनी ने अपने 15 साल के क्रिकेट करियर पर पर्दा गिरा दिया| हालांकि धोनी इस साल आईपीएल खेलेंगे|




टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट करते हुए लिखा,''आपके प्यार और समर्थन के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद। 1929 (शाम 7:29) बजे से मुझे सेवानिवृत्त मान लें|




धोनी ने 30 दिसंबर 2014 को टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लिया था, लेकिन वनडे और टी-20 में टीम की कप्तानी करते रहे| 2016 टी-20 वर्ल्ड कप में टीम को सेमीफाइनल में मिली हार के बाद उन्होंने लिमिटेड ओवर में भी कप्तानी से इस्तीफा दे दिया था|




अपने करियर में धोनी अभी तक हर फॉर्मेट में मिलाकर 17,266 रन बना चुके हैं, जिनमें 16 शतक और 108 अर्धशतक शामिल हैं| 38 वर्ष के धोनी ने भारत के लिये 350 वनडे, 90 टेस्ट और 98 टी20 खेले हैं| वह विकेट के पीछे 829 बल्लेबाजों को शिकार बना चुके हैं| धोनी ने वनडे में एक विकेट भी लिया है|





 BCCI ने बयान जारी कर कहा है कि,''भारत के पूर्व कप्तान एमएस धोनी ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी है। 2004 में अपने वनडे करियर का आगाज करने वाले धोनी ने अपने शांत प्रदर्शन, खेल और तेज नेतृत्व गुणों के साथ भारतीय क्रिकेट का चेहरा बदल दिया।सबसे प्रशंसित और सम्मानित क्रिकेटरों में से एक, धोनी विश्व क्रिकेट में सबसे सफल कप्तानों में भी हैं।












tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 15 अगस्त 2020 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 30 अक्टूबर 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।