नई दिल्ली: देश में कोरोना वायरस का संक्रमण काबू में आने का नाम नहीं ले रहा है| देश में कोरोना वायरस के संक्रमितों की संख्या में तेजी बरकरार है| 6 अगस्त की सुबह तक देश में कोरोना पॉजिटिव मामलों की संख्या 25 लाख 90 हज़ार के करीब पहुँच गया है|
पिछले 24 घंटे में देश में कोरोना के 63,489 मामले सामने आए है| यह 9वां दिन है जब 60,000 से ज्यादा नए मामले सामने आए हैं। वहीं इस संक्रमण से 24 घंटे में 944 लोगों की मौत हुई है| देश में अब तक कोरोना संक्रमण से कुल 25 लाख 89 हजार 682 लोग संक्रमित हो चुके हैं| पिछले 24 घंटों में कोरोनावायरस 944 लोगों की मौत हुई है, जिससे मरने वालों का कुल आंकड़ा 49 हजार 980 हो गया है|
केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक,''भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 63,489 नए मामले सामने आए और 944 मौतें हुईं। देश में COVID-19 पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 25,89,682 है जिसमें 6,77,444 सक्रिय मामले, 18,62,258 डिस्चार्ज हो चुके मामले और 49,980 मौतें शामिल हैं|