नई दिल्ली: कांग्रेस पार्टी में शामिल होने पर हरभजन सिंह ने कहा,''मैंने अभी इस बारे में कुछ नहीं सोचा है। मुझे अलग-अलग पार्टियों से शामिल होने के ऑफर मिले हैं। मैंने नवजोत सिंह सिद्धू से बतौर क्रिकेटर मुलाकात की| हरभजन सिंह ने कहा कि मैं हर पार्टी के राजनेताओं को जानता हूं. अगर मैं किसी पार्टी में शामिल होता हूं तो मैं पहले ही घोषणा कर दूंगा पंजाब की सेवा करेंगे, शायद राजनीति से या कुछ और तरीके से, अभी कोई फैसला नहीं हुआ है|
हरभजन सिंह ने कहा कि,'' मैं हर पार्टी के राजनेताओं को जानता हूं। अगर मैं किसी पार्टी में शामिल होता हूं तो मैं पहले ही घोषणा कर दूंगा। पंजाब की सेवा करेंगे, शायद राजनीति से या कुछ और, अभी कोई फैसला नहीं हुआ है|
इससे पहले क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद अनुभवी ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह ने शुक्रवार को कहा था कि वह राजनीति में आने के खिलाफ नहीं हैं, लेकिन इस तरह के कदम पर अंतिम फैसला करने से पहले वह काफी सोच विचार करना चाहेंगे| हाल ही में कांग्रेस की पंजाब इकाई के प्रमुख नवजोत सिंह सिद्धू ने हरभजन के साथ एक फोटो ट्विटर पर पोस्ट थी और इसका शीर्षक दिया था, संभावनाओं से भरी तस्वीर| इससे उनके राजनीति में उतरने की अटकलें लगायी जा रही हैं|
दिग्गज स्पिन गेंदबाज हरभजन सिंह ने शुक्रवार को क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास का ऐलान किया था| हरभजन ने संन्यास का एलान करते हुए ट्विटर पर लिखा था- सभी अच्छी चीजें खत्म हो जाती हैं और आज जब मैं उस खेल से विदा लेता हूं। इस खेल ने मुझे जीवन में सब कुछ दिया है। मैं उन सभी को धन्यवाद देना चाहता हूं जिन्होंने इस 23 साल की लंबी यात्रा को सुंदर और यादगार बनाया।