देहरादून: Uttarakhand Election 2022: उत्तराखंड मे विधानसभा चुनाव नजदीक हैं जिस कारण राजनीतिक गलियारे में काफी हलचल बनी हुई है| इस समय बीजेपी में कुछ ठीक नहीं चल रहा है,,,यूं कहिए की बीजेपी की अंदरूनी कलह खुलकर सबके सामने आ गई है| दरअस उत्तराखंड बीजेपी के बड़े चेहरे और पुष्कर सिंह धामी की सरकार में कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत के इस्तीफा देने की खबरें आई थी| इन खबरों के बीच बीजेपी ने हरक सिंह रावत की नाराजगी की बात तो मानी है लेकिन इस्तीफे से इनकार किया है| हालांकि इन सबके बीच हरक सिंह रावत आज दिल्ली में पार्टी हाईकमान से मुलाकात कर सकते हैं|
उत्तराखंड बीजेपी में घमासान की खबरों के बीच मंत्री हरक सिंह रावत के पद छोड़ने की जानकारी सामने आई थी। बहरहाल प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष मदन कौशिक ने ऐसी खबरों से इनकार करते हुए ऑल इज़ वेल कहा। इस मामले में सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि यह उनके परिवार की बात है।
हरक सिंह रावत पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा,''नाराजगी जैसी कोई बात नहीं है, उन्होंने कैबिनेट में अपनी बात रखी थी। हम उनकी बात का हल निकाल रहे हैं, परिवार का मामला है ऐसी कोई बहुत बड़ी बात नहीं है|
बतात चले कि, उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही बीजेपी में अंतर्कलह खुलकर सामने आ गई है| पुष्कर सिंह धामी की सरकार में कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है| मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक रायपुर से BJP विधायक उमेश शर्मा काऊ ने भी इस्तीफा दे दिया है|
बरहाल बीजेपी से इस्तीफा दिए जाने की खबरों के साथ अब एक बार फिर हरक सिंह रावत के घर वापसी यानी कांग्रेस में शामिल होने की अटकलें जोर पकड़ रही हैं
साफ है, भाजपा में सबकुछ ठीक नहीं
हरक सिंह रावत के इस प्रकार पद छोड़ने की घोषणा से साफ है कि भाजपा में सबकुछ ठीक नहीं है। पार्टी की ओर से अब तक उनके इस्तीफे से इंकार किया जा रहा है। हालांकि, माना यह जा रहा है कि हरक सिंह रावत चुनाव से पहले भाजपा को झटका दे सकते हैं। वे पुराने कांग्रेसी रहे हैं। वर्ष 2016 में उन्होंने कांग्रेस को झटका देकर भाजपा ज्वाइन कर लिया था। विधानसभा चुनाव 2017 में बड़ी जीत के बाद उन्हें इसका ईनाम भी मिला। अब एक बार फिर उनकी कांग्रेस में जाने के चर्चे हैं।