मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

NZ v IND 2nd T20I: भारत ने दूसरे टी20 में न्यूजीलैंड को 65 रनों से हराया, सीरीज में बनाई 1-0 से बढ़त, सूर्या का तूफानी शतक

माउंट माउंगानुई: NZ v IND 2nd T20I: भारत और न्यूजीलैंड के बीच माउंट मॉन्गनुई के बे ओवल मैदान पर खेले गए दूसरे टी-20 मैच में भारत ने मेजबान टीम को 65 रन से हरा दिया है। इसी के साथ 3 मैचों की श्रृंखला…

NZ v IND 2nd T20I: भारत ने दूसरे टी20 में न्यूजीलैंड को 65 रनों से हराया, सीरीज में बनाई 1-0 से बढ़त, सूर्या का तूफानी शतक
NZ v IND 2nd T20I: भारत ने दूसरे टी20 में न्यूजीलैंड को 65 रनों से हराया, सीरीज में बनाई 1-0 से बढ़त, सूर्या का तूफानी शतक | फ़ोटो: TVL News

माउंट माउंगानुई: NZ v IND 2nd T20I:  भारत और न्यूजीलैंड के बीच माउंट मॉन्गनुई के बे ओवल मैदान पर खेले गए दूसरे टी-20 मैच में भारत ने मेजबान टीम को 65 रन से हरा दिया है। इसी के साथ 3 मैचों की श्रृंखला में भारत ने 1-0 की बढ़त बना ली है। पहला मैच बारिश के कारण रद्द हो गया था। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 191 रन बनाए थे। सूर्यकुमार यादव ने 51 बॉल में 111 रन की नाबाद पारी खेली। 



जवाब में न्यूजीलैंड 18.5 ओवर में 126 रन पर ऑल-आउट हो गई और मुकाबला 65 रन से हार गई। न्यूजीलैंड के लिए कप्तान विलियमसन ने सबसे ज्यादा  52 बॉल पर 61 रन बनाए। भारत की ओर से दीपक हुड्डा ने सबसे ज्यादा 4 विकेट लिए। वहीं, युजवेंद्र चहल और मोहम्मद सिराज को 2-2 सफलताएं मिलीं। इसके अलावा वाशिंगटन  सुंदर और भुवनेश्वर को एक -एक विकेट मिला|

 


 न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन ने माउंट माउंगानुई के बे ओवल में दूसरे टी20 मैच में भारत के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।  टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 20 ओवर में 3 विकेट खोकर 191 रन बनाए। सूर्यकुमार यादव ने अपने टी-20 इंटरनेशनल करियर की दूसरी सेंचुरी लगाई। उन्होंने 51 बॉल में 111 रन की नाबाद पारी खेली। सूर्या ने इससे पहले इंग्लैंड के खिलाफ इसी साल शतक लगाया था।



ऋषभ पंत 13 गेंद पर 6 रन बनाकर लॉकी फर्ग्युसन की गेंद पर आउट हुए। ईशान किशन ने 36 रन बनाए और हार्दिक-श्रेयस ने 13-13 रन की पारी खेली। न्यूजीलैंड के लिए टिम साउदी ने तीन और लोकी फर्ग्यूसन ने दो विकेट लिए। आखिरी ओवर में टिम साउदी ने हार्दिक पंड्या, दीपक हुड्डा और वाशिंगटन सुंदर को आउट कर हैट्रिक पूरी की।



192 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए न्यूजीलैंड की शुरुआत बेहद खराब रही। पहला विकेट पारी की दूसरी गेंद पर ही गिर गया। फिन एलेन खाता खोले बिना आउट हो गए। इसके बाद सुंदर ने 9वें ओवर में डेवोन कॉन्वे को आउट कर दिया। अगले ही ओवर में चहल ने ग्लेन फिलिप्स को आउट कर दिया और मैच में भारत की पकड़ मजबूत हो गई। इसके बाद कीवी टीम नियमित अंतराल पर विकेट गंवाती रही और अंत में 18.5 ओवर में 126 रन पर सिमट गई। कप्तान विलियम्सन ने सबसे ज्यादा 61 रन बनाए और कॉन्वे ने 25 रन की पारी खेली। इन दोनों के अलावा ग्लेन फिलिप्स (12 रन) और डेरिल मिशेल (10 रन) ही दहाई का आंकड़ा छू पाए। 




दोनों टीमों की प्लेइंग-11

भारत: ईशान किशन, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर, दीपक हुड्‌डा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), वाशिंगटन सुंदर, भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज और युजवेंद्र चहल।



न्यूजीलैंड : फिन एलन, डेवोन कॉनवे (विकेटकीपर), केन विलियमसन (कप्तान), ग्लेन फिलिप्स, डेरिल मिचेल, जेम्स नीशम, मिचेल सेंटनर, टिम साऊदी, ईश सोढ़ी, एडम मिल्न और लॉकी फर्ग्यूसन।




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 20 नवंबर 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।