मुख्य सामग्री पर जाएँ
19 सितंबर 2026

‘भारत जोड़ो यात्रा’ का आज 74वां दिन, पत्नी के साथ यात्रा में शामिल हुए मशहूर अभिनेता अमोल पालेकर

Bharat Jodo Yatra Day 74 : कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ (Bharat Jodo Yatra) का आज (20 नवंबर, 2022 को) 74वां दिन है। आज रविवार को मशहूर अभिनेता और फिल्म निर्देशक अमोल पालेकर अपनी पत्नी के साथ ‘भारत…

‘भारत जोड़ो यात्रा’ का आज 74वां दिन, पत्नी के साथ यात्रा में शामिल हुए मशहूर अभिनेता अमोल पालेकर
‘भारत जोड़ो यात्रा’ का आज 74वां दिन, पत्नी के साथ यात्रा में शामिल हुए मशहूर अभिनेता अमोल पालेकर | फ़ोटो: TVL News

Bharat Jodo Yatra Day 74 : कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ (Bharat Jodo Yatra) का आज (20 नवंबर, 2022 को) 74वां दिन है। आज रविवार को मशहूर अभिनेता और फिल्म निर्देशक अमोल पालेकर अपनी पत्नी के साथ ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में शामिल हुए|  कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने पार्टी की भारत जोड़ो यात्रा की आज की शुरुआत भेंडवल से की। बॉलीवुड जगत से जुड़ी हस्तियां भी लगातार पदयात्रा से जुड़कर अपना समर्थन दे रही हैं।



कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा इन दिनों महाराष्ट्र में है। यह यात्रा तमिलनाडु, केरल, आंध्रप्रदेश, कर्नाटक और तलंगाना से गुजरते हुए महाराष्ट्र पहुंची है। महाराष्ट्र में ‘भारत जोड़ो यात्रा’ का आज 14वां दिन है।  यह यात्रा आज सुबह 6 बजे बुलढाणा के भेंडवल से शुरू हुई। 



शनिवार को (19 नवंबर, 2022 को अभिनेत्री रश्मि देसाई और आकांक्षा पूरी भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुईं थी। आज रविवार को (20 नवंबर, 2022 को) मशहूर अभिनेता और फिल्म निर्देशक अमोल पालेकर ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में शामिल हुए| अमोल पालेकर के साथ उनकी पत्नी और निर्देशक, लेखिका संध्या गोखले भी शामिल हुईं।



कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर लिखा,'' यात्रा सिर्फ कन्याकुमारी से कश्मीर की नहीं है। यह यात्रा शुरू हुई है हिंदुस्तान के दर्द से, जो लोगों के दिलों से गुज़रती हुई, एक खुशहाल भारत की ओर कदम बढ़ा रही है। 

और यह सिलसिला चलता रहेगा, भारत जुड़ने तक।



कांग्रेस ने अमोल पालेकर और उनकी पत्नी के साथ तस्वीर शेयर कर लिखा, ''देश के प्रति अपनी ज़िम्मेदारी समझते हुए इसका निर्वहन करने के लिए आज प्रसिद्ध अभिनेता और फिल्म निर्देशक अमोल पालेकर जी अपनी पत्नी के साथ Bharat Jodo Yatra में शामिल हुए। देश की आवाज बुलंद करने के लिए आपका धन्यवाद।



कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने अमोल पालेकर और उनकी पत्नी के साथ तस्वीर शेयर कर लिखा, ''जलगांव-जामोद में भारत जोड़ो यात्रा के 74वें दिन पर उत्साही संध्या गोखले और अमोल पालेकर से मिलकर खुशी हुई। मैंने उनकी फिल्म रजनीगंधा 5 बार सिर्फ उनकी को-स्टार दिवंगत विद्या सिन्हा को देखने के लिए देखी थी।''



‘भारत जोड़ो यात्रा’ सात सितंबर को तमिलनाडु के कन्याकुमारी से शुरू हुई थी। यह यात्रा महाराष्ट्र के बाद मध्य प्रदेश, राजस्थान, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हरियाणा और पंजाब से होते हुए जम्मू कश्मीर पहुंचकर खत्म होगी। ‘भारत जोड़ो यात्रा’ 20 नवंबर को मध्य प्रदेश में प्रवेश करेगी। यह यात्रा कश्मीर में समाप्त होगी। ‘भारत जोड़ो यात्रा’ कुल निर्धारित 3,570 किलोमीटर में से अब तक लगभग आधी दूरी तय कर चुकी है।





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 20 नवंबर 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 13 सितंबर 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।