मुख्य सामग्री पर जाएँ
23 अगस्त 2026

टी20 विश्व कप 2022: भारत ने पाकिस्तान को 4 विकटों से हराया, कोहली ने खेली 82 रनों की नाबाद पारी

मेलबर्न: T20 World Cup 2022, IND vs PAK: आईसीसी टी20 विश्व कप 2022 में भारत ने पाकिस्तान को 4 विकटों से हराया।भारत ने टॉस जीतकर पाकिस्तान के खिलाफ मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में पहले गेंदबाजी करने का फै…

टी20 विश्व कप 2022: भारत ने पाकिस्तान को 4 विकटों से हराया, कोहली ने खेली 82 रनों की नाबाद पारी
टी20 विश्व कप 2022: भारत ने पाकिस्तान को 4 विकटों से हराया, कोहली ने खेली 82 रनों की नाबाद पारी | फ़ोटो: TVL News

मेलबर्न: T20 World Cup 2022, IND vs PAK:  आईसीसी टी20 विश्व कप 2022 में भारत ने पाकिस्तान को 4 विकटों से हराया।

भारत ने टॉस जीतकर पाकिस्तान के खिलाफ मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए शान मसूद (52 नाबाद) और इफ्तिखार अहमद (51) के अर्धशतकों की वजह से मेलबर्न क्रिकेट स्टेडियम में टी20 विश्व कप के सुपर 12 ग्रुप मैच में पाकिस्तान ने भारत को 160 रनों का लक्ष्य दिया। जवाब में भारत ने आखिरी गेंद पर छह विकेट गंवाकर मैच जीत लिया| आखिरी 3 ओवर में भारत ने 48 रन बनाकर धमाकेदार जीत दर्ज की|



इस मुकाबले में कोहली टीम इंडिया की जीत के हीरो रहे और उन्होंने नाबाद 82 रन की पारी खेलकर टीम को जीत दिला दी। भारत ने इस टूर्नामेंट का आगाज जीत के साथ किया और इस जीत के बाद दो अंक अर्जित किए। टीम इंडिया के लिए विराट ने 53 गेंद पर 82 रन बनाए जिसमें 6 चौके और 4 छक्के शामिल रहे| वहीं, हार्दिक पंड्या ने 37 गेंद पर 40 रन की पारी खेली| पाकिस्तान की ओर से हारिस रऊफ और मोहम्मद नवाज को 2-2 विकेट मिले| नसीम शाह ने 1 विकेट लिए।



भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने पाकिस्तान के खिलाफ टी20 विश्व कप के सुपर 12 ग्रुप मुकाबले में टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का फैसला किया| पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्ता टीम को पहला झटका दूसरे ओवर की पहली ही गेंद पर बाबर आजम के रूप में लगा। भारत के अर्शदीप सिंह ने बाबर आजम को 1.1 ओवर में आउट किया। पाकिस्तान का दूसरा विकेट चौथे ओवर की आखिरी गेंद पर गिरा| अर्शदीप सिंह ने मोहम्मद रिजवान (4 रन) को आउट किया। मो. रिजवान का कैच भुवनेश्वर कुमार ने पकड़ा।



पाकिस्तान को तीसरा झटका इफ्तिखार अहमद के रूप में 13वें ओवर की दूसरी गेंद पर लगा। अर्शदीप सिंह ने इफ्तिखार अहमद को आउट किया| इफ्तिखार 34 गेंद पर 51 रन बनाकर आउट हुए। हार्दिक पांड्या ने भारत को चौथी सफलता दिलाई और शाबाद खान को 5 रन के स्कोर पर सूर्यकुमार यादव के हाथों कैच आउट करवा दिया। हार्दिक पांड्या ने हैदर अली के रूप में अपना दूसरा विकेट लिया और उन्हें 2 रन पर सूर्यकुमार के हाथों कैच करवा दिया।



 हार्दिक ने मो. नवाज के रूप में इस मैच का तीसरा विकेट लिया और उन्हें 9 रन पर कैच आउट करवा दिया। अर्शदीप सिंह ने आसिफ अली को 2 रन पर कैच आउट करवा दिया। शाहीन अफरीदी को 16 रन पर भुली ने अपनी ही गेंद पर कैच आउट कर दिया। शान मसूद ने 42 गेंदों पर 5 चौकों की मदद से 52 रन बनाए और नाबाद रहे। भारत की तरफ से अर्शदीप सिंह व हार्दिक पांड्या ने 3-3 जबकि भुवी और शमी ने एक-एक विकेट लिए।



160 रन के लक्ष्‍य का प??छा करने उतरी टीम इंडिया कोकेएल राहुल के रूप में पहला झटका लगा| बल्लेबाज केएल राहुल को पाकिस्तान के तेज गेंदबाज नसीम शाह ने 4 रन के स्कोर पर बोल्ड आउट कर दिया। भारत का दूसरा विकेट कप्तान रोहित शर्मा के रूप में गिरा और उन्हें हैरिस राउफ ने 4 रन के स्कोर पर कैच आउट करवा दिया। 



हैरिस राउफ ने सूर्यकुमार यादव को 15 रन पर आउट कर दिया। अक्षर पटेल सिर्फ 2 रन बनाकर रनआउट हो गए। इसके बाद हार्दिक पांड्या 40 रन बनाकर मो. नवाज की गेंद पर आउट हो गए। दिनेश कार्तिक एक रन बनाकर स्टंप आउट हो गए|  विराट कोहली 53 गेंदों पर 4 छक्के व 6 चौकों के साथ नाबाद 82 रन बनाए। इसके बाद आर अश्विन ने चौका लगाकर टीम को जीत दिला दी।



भारत को पाकिस्तान के खिलाफ टी20 विश्व कप के सुपर 12 मैच में आखिरी गेंद पर चार विकेट से रोमांचक जीत दिलाने वाले विराट कोहली (ViratKohli) को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।



पाकिस्तान- बाबर आजम (कप्तान), मोहम्मद रिजवान, शान मसूद, हैदर अली, इफ्तिखार अहमद, मोहम्मद नवाज, शादाब खान, आसिफ अली, नसीम शाह, शाहीन शाह अफरीदी और हारिस रउफ।



भारत- रोहित शर्मा, केएल राहुल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या, दिनेश कार्तिक, अक्षर पटेल, रविचंद्रन अश्विन, भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद शमी और अर्शदीप सिंह।




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 23 अक्टूबर 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।