मुख्य सामग्री पर जाएँ
23 अगस्त 2026

गलतियों से सीखेंगे और मजबूती से वापसी करेंगे: बांग्लादेश के खिलाफ पहले वनडे में मिली हार पर बोले केएल राहुल

ढाका: BAN vs IND पहला वनडे: भारत के साथ पहले एकदिवसीय मैच में बांग्लादेश की जीत पर भारतीय क्रिकेटर के.एल. राहुल ने कहा कि,''ये क्रिकेट है, आपको क्रिकेट में अप्रत्याशित की उम्मीद हमेशा रहती होगी। हमने…

गलतियों से सीखेंगे और मजबूती से वापसी करेंगे: बांग्लादेश के खिलाफ पहले वनडे में मिली हार पर बोले केएल राहुल
गलतियों से सीखेंगे और मजबूती से वापसी करेंगे: बांग्लादेश के खिलाफ पहले वनडे में मिली हार पर बोले केएल राहुल | फ़ोटो: TVL News

ढाका: BAN vs IND पहला वनडे:  भारत के साथ पहले एकदिवसीय मैच में बांग्लादेश की जीत पर भारतीय क्रिकेटर के.एल. राहुल ने कहा कि,''ये क्रिकेट है, आपको क्रिकेट में अप्रत्याशित की उम्मीद हमेशा रहती होगी। हमने ऐसा कई बार देखा है। जब तक क्रिकेट खेला जाएगा इस तरह के नतीजे देखने को मिलते रहेंगे। मैच आखिरी गेंद तक या आखिरी रन बनने तक चलता है। वे (बांग्लादेश टीम) अच्छा खेले|



के.एल. राहुल ने कहा कि,'आज हमने कुछ गलतियां की। हम इन गलतियों से सीखेंगे और मज़बूती के साथ वापसी करेंगे|




बांग्लादेश और भारत के बीच रविवार को मीरपुर के शेर-ए-बांग्ला राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए तीन मैचों की ODI सीरीज के पहले मुकाबले में मेजबान टीम ने भारत को एक विकेट से हरा दिया। 



शाकिब अल हसन (5/36) और ईबादत हुसैन (4/47) की शानदार गेंदबाजी की वजह से बांग्लादेश ने मीरपुर के शेर-ए-बांग्ला नेशनल क्रिकेट स्टेडियम (एसबीएनसीएस) में वनडे सीरीज के पहले मैच में भारत को 41.2 ओवर में 186 रनों पर समेट दिया। भारत की ओर से सिर्फ केएल राहुल (73 रन) ही अच्छी बल्लेबाजी कर पाए। अन्य कोई बल्लेबाज 30 रन भी नहीं बना सका। जवाब में बांग्लादेश ने 46 ओवर में नौ विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया था।



187 रन के जवाब में एक वक्त टीम इंडिया मजबूत स्थिति में थी। जब उसने 136 पर बांग्लादेश के नौ विकेट गिरा दिए थे। हालांकि, इसके बाद मैदान पर बड़ी गलतियां कर भारतीय टीम ने मैच को अपने हाथ से निकलने दिया। केएल राहुल ने मिराज का आसान कैच छोड़ दिया। 



इसके बाद मेहदी हसन मिराज और मुस्तफिजुर रहमान ने आखिरी विकेट के लिए 54 रन की नाबाद साझेदारी कर डाली। मिराज बांग्लादेश की जीत के हीरो रहे। उन्होंने एकतरफा अंदाज में अपनी टीम को जीत दिलाई। वह 39 गेंदों पर 41 रन बनाकर नाबाद रहे। वहीं, मुस्तफिजुर 10 रन बनाकर नाबाद रहे। इस जीत के साथ बांग्लादेश ने सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। 





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 4 दिसंबर 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।