भीषण गर्मी में जिभियांव के 50 घरों में अंधेरा, ग्रामीणों में जबरदस्त नाराज़गी
कुदरहा,बस्ती: विद्युत उपकेंद्र शंकरपुर के अंतर्गत आने वाले लालगंज फीडर के जिभियांव गांव में स्थापित 25 केवी का ट्रांसफार्मर खराब हो जाने के चलते लगभग 50 घरों में बिजली आपूर्ति पूरी तरह से ठप हो गई है…
TBy tvlnews2 मिनट पढ़ें
भीषण गर्मी में जिभियांव के 50 घरों में अंधेरा, ग्रामीणों में जबरदस्त नाराज़गी — बस्ती, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News
कुदरहा,बस्ती: विद्युत उपकेंद्र शंकरपुर के अंतर्गत आने वाले लालगंज फीडर के जिभियांव गांव में स्थापित 25 केवी का ट्रांसफार्मर खराब हो जाने के चलते लगभग 50 घरों में बिजली आपूर्ति पूरी तरह से ठप हो गई है। तेज़ गर्मी और उमस के बीच बिजली न होने से ग्रामीण बेहाल हैं और विभागीय उदासीनता को लेकर उनका गुस्सा चरम पर है। ग्रामीणों का कहना है कि ट्रांसफार्मर की शिकायत बिजली विभाग की हेल्पलाइन 1912 पर दर्ज कराए 24 घंटे से ज्यादा का वक्त बीत चुका है, लेकिन अभी तक न तो कोई कर्मचारी गांव पहुंचा और न ही ट्रांसफार्मर बदला गया। स्थानीय लोगों का आरोप है कि शिकायत के बावजूद विभाग के अधिकारी सिर्फ आश्वासन दे रहे हैं। गर्मी से परेशान ग्रामीणों का कहना है कि बच्चों और बुजुर्गों की तबीयत पर असर पड़ रहा है और रातें बिना बिजली के गुजारना अब नामुमकिन होता जा रहा है। जब इस मामले में जूनियर इंजीनियर (JE) से बात की गई तो उन्होंने बताया कि उन्होंने आज ही कार्यभार संभाला है और अभी उनकी विभागीय आईडी नहीं बनी है। आईडी बनने में दो से तीन दिन लगेंगे, उसके बाद ही ट्रांसफार्मर बदले जाने की प्रक्रिया शुरू हो सकेगी। जेई के इस बयान से ग्रामीणों का आक्रोश और बढ़ गया है। ग्रामीणों का कहना है कि एक अधिकारी की औपचारिकताओं के चलते पूरे गांव को अंधेरे में रखना बेहद शर्मनाक है। उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर शीघ्र ट्रांसफार्मर नहीं बदला गया, तो वे बिजली विभाग के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन और आंदोलन शुरू करेंगे।
TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक
जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए
संपर्क करें
या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।
मुफ़्त अलर्ट
ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ
बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।
यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?
यह रिपोर्ट 25 जून 2025 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 25 जून 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।
बस्ती की और खबरें कहाँ पढ़ें?
बस्ती की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।
इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?
TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।