दुष्कर्म आरोप मामले में DNA सैंपल देने नहीं पहुंचे BJP विधायक महेश नेगी, अब 11 जनवरी को देंगे डीएनए सैंपल
देहरादून: दुष्कर्म के आरोप में भाजपा विधायक महेश नेगी को देहरादून सीजेएम कोर्ट ने 24 दिसम्बर को 11 बजे अदालत में उपस्थित होकर डीएनए सैंपल देने के आदेश दिए थे,लेकिन वह डीएनए टेस्ट के लिए कोर्ट नहीं पह…
TBy tvlnews2 मिनट पढ़ें6 बार पढ़ा गया
दुष्कर्म आरोप मामले में DNA सैंपल देने नहीं पहुंचे BJP विधायक महेश नेगी, अब 11 जनवरी को देंगे डीएनए सैंपल | फ़ोटो: TVL News
देहरादून: दुष्कर्म के आरोप में भाजपा विधायक महेश नेगी को देहरादून सीजेएम कोर्ट ने 24 दिसम्बर को 11 बजे अदालत में उपस्थित होकर डीएनए सैंपल देने के आदेश दिए थे,लेकिन वह डीएनए टेस्ट के लिए कोर्ट नहीं पहुंचे| स्वास्थय कारणों का हवाला देते हुए उन्होंने कोर्ट में एप्लिकेशन लगा दी। कोर्ट की ओर से अब 11 जनवरी को अगली डेट लगा दी है।
देहरादून की एक अदालत ने रेप के आरोप में भाजपा विधायक महेश नेगी को 11 जनवरी को डीएनए नमूना देने को कहा। नेगी के वकील ने अदालत को बताया कि वह अस्वस्थ हैं। इसीलिए वो अब 11 जनवरी को डीएनए सैंपल देंगे|
न्यायिक दंडाधिकारी (सीजेएम) कोर्ट देहरादून ने महेश नेगी को 24 दिसंबर तक डीएनए के लिए ब्लड सैंपल देने का आदेश दिया था| मेडिकल स्टाफ को भी अदालत में मौजूद रहने को कहा गया था| गुरुवार करीब 11:30 पर मेडिकल की टीम भी पहुंची, लेकिन विधायक के न आने की सूचना पर टीम वापिस लौट गई।
बता दें कि अल्मोड़ा जिले की द्वाराहाट से बीजेपी विधायक महेश नेगी पर इसी साल अगस्त में महिला ने दुष्कर्म का आरोप लगाया था। |महिला का आरोप था कि महेश नेगी ने 2016 से 2018 के बीच उसके साथ कई बार रेप किया था।मामले की जानाकारी देते हुए एक पुलिस अधिकारी ने बताया था कि विवाहित महिला ने भाजपा के द्वारहाट से विधायक महेश नेगी पर आरोप लगाए हैं। इसकी शिकायत नेहरू कॉलोनी पुलिस स्टेशन में दर्ज की गई।महिला ने अपनी शिकायत में कहा था कि विधायक उसकी बेटी के पिता हैं और DNA टेस्ट से इसकी सच्चाई सामने आ सकती है|
शेयर करें
T
tvlnews
TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक
जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए
संपर्क करें
या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।
मुफ़्त अलर्ट
ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ
बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।
यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?
यह रिपोर्ट 24 दिसंबर 2020 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 25 सितंबर 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।
इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?
इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।
इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?
TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।