नई दिल्ली:भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) कार्यकर्ताओं द्वारा गुरुवार को दिल्ली जल बोर्ड के उपाध्यक्ष राघव चड्ढा के कार्यालय में घुसकर तोड़फोड़ करने का मामला सामने आया है। आम आदमी पार्टी (AAP) ने आरोप लगाया कि,''दिल्ली BJP अध्यक्ष आदेश गुप्ता के नेतृत्व में भाजपा के गुंडों ने दिल्ली जल बोर्ड के उपाध्यक्ष राघव चड्ढा के कार्यालय में घुसकर बर्बरता पूर्वक तोड़फोड़ की| आम आदमी पार्टी (AAP) ने कहा कि,'' आदेश गुप्ता ने हिंसक भीड़ का नेतृत्व किया जिसने राघव चड्ढा के कार्यालय पर हमला किया। यह AAP नेताओं पर BJP गुंडों का तीसरा हमला...
राघव चड्ढा ने घटना के बाद एक वीडियो ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। वीडियो में कुछ लोग पुलिस की मौजूदगी में उनके कार्यालय के दरवाजे और सीसे तोड़ते दिख रहे हैं। राघव चड्ढा ने कहा कि भाजपा के गुंडों ने आज दिल्ली सरकार के जल बोर्ड के अंदर घुस कर काफी तोड़ फोड़ की है। कई अधिकारियों को चोटें आई है, खून फ्लोर पर गिरा पड़ा है। उन्हें फर्स्ट ऐड के लिए भेजा गया है। कई महिलाएं तो डर के मारे अभी तक कमरों से बाहर नहीं आयी है।
चड्ढा ने कहा कि,''भाजपा के गुंडे मेरे ऊपर हमले करने आए क्योंकि अरविंद केजरीवाल जी और हम सब किसानों के लिए आवाज़ उठा रहे हैं। मेरे ऑफिस में आकर तोड़फोड़ करते हैं और कहते हैं समझा देना अपने केजरीवाल को, किसानों के हक की आवाज़ उठाना बन्द करे। भाजपइयों, चाहे जान चली जाए, डरने वाले नहीं हैं हम। भाजपा चाहे कितना हमला कर ले, हम पीछे हटने वाले नहीं है। हम भाजपा की तरह कायर नही है। हम किसानों के साथ खड़े थे और हमेशा खड़े रहेंगे।
वहीं, CM अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा, ” ये बेहद शर्मनाक है भाजपा समझ ले कि आम आदमी पार्टी और मेरी सरकार पूरी तरह से अंतिम साँस तक किसानों के साथ है।इस तरह के कायरना हमलों से हम नहीं डरते।मेरी सभी कार्यकर्ताओं से अपील है कि भाजपा के इस तरह के हमलों से उत्तेजित ना हों, संयम बरतें और पूरी तरह से किसानों का साथ दें|