लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव (UP Assembly Elections) से पहले बीजेपी ने बड़ा दांव चला है| यूपी (UP) में युवाओं को रिझाने के लिए योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) सरकार आज (शनिवार को) से टैबलेट, स्मार्टफोन वितरण अभियान का शुभारंभ किया| इस दौरान उनके साथ केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान भी मौजूद रहे। उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव ( Assembly Elections ) से पहले राज्य के मुख्यंमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने शनिवार को छात्र-छात्राओं को एक करोड़ मुफ्त टैबलेट, स्मार्टफोन वितरण अभियान का शुभारंभ किया| इस दौरान आज यानि शनिवार को एक लाख छात्रों को मुफ्त टैबलेट और स्मार्टफोन वितिरत किये गए| पहले चरण में आज (25 दिसंबर) को 60 हजार को युवाओं को मोबाइल और 40 हजार को टैबलेट दिया गया|
केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा,''आज आपको टैबलेट और मोबाइल फोन मिल रहा है, इसके बाद आपकी जिंदगी में एक बदलाव आएगा। अब आप एक ही क्षण में देश और दुनिया की हर अच्छी जानकारी हासिल कर सकते हैं| डबल इंजन की सरकार में यूपी जिस तरह से आगे बढ़ रहा है जिस तरह से विकास कर रहा है उससे कहा जा सकता है कि अगर उत्तर प्रदेश देश होता तो छठवें नंबर पर होता|
लखनऊ में मुख्यंमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि, कोरोना के समय देखा कि तकनीक का व्यक्ति के जीवन में बड़ा महत्व है। बच्चे बताते थे कि स्मार्टफोन, टैबलेट न होने की वजह से पढ़ाई नहीं हो पा रही है। तब हमने तय किया कि राज्य के 1 करोड़ युवाओं को टैबलेट देने की सुविधा से जोड़ेंगे|
योगी आदित्यनाथ ने कहा कि,''जब सरकार की नीयत साफ होती है तो काम भी दमदार दिखता है| उन्होंने कहा,''2017 से पहले जो नियुक्तियां होती थीं तो उसमे भाई भतीजावाद चलता था। वहां तो एक खानदान के लोग वसूली पर निकल पड़ते थे। महाभारत का कोई रिश्ता नहीं छूटता था जो वसूली पर नहीं निकलता था| शकुनी मामा, दुर्योधन भांजा, दुशासन और कहीं कोई भतीजा निकल पड़ता था| हमारी सरकार में साफ है कि प्रदेश में नौजवानों के साथ जो भी खिलवाड़ करेगा उसकी जगह जेल में होगी|
उन्होंने कहा,''वो माफिया जो गरीबों की संपत्ति पर कब्जा करते थे, व्यापारियों से वसूली करते थे, अब ऐसे माफियाओं पर जब बुलडोजर चल रहा है तो माफियाओं के होश तो उड़े ही हैं साथ ही उन्हें संरक्षण देने वालों के भी होश उड़ गए हैं| 2017 से पहले प्रदेश में बेरोजदारी की दर 18 फीसदी थी, लेकिन 2017 के बाद हमारी सरकार में महज चाढ़े चार साल के अंदर बेरोजगारी दर 4 फीसदी रह गई है|
अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए योगी आदित्यनाथ ने कहा कि,''12 बजे सोकर उठकर वाले युवा नहीं हैं, कोरोना में वैक्सीन का विरोध करने वाले और गुमराह करने वाले युवा नहीं हैं, ये सब टायर्ड हैं और रिटायर्ड हैं, इन पर भरोसा न करना| उन्होंने कहा,''2017 से पहले की स्थित ऐसी थी कि कोई भी युवा बाहर नौकरी के लिए जाता था तो यूपी का नाम सुनकर लोग उसे हेय दृष्टि से देखते थे, लेकिन 2017 के बाद आज प्रदेश के लिए परसेप्शन बदला है|