मुख्य सामग्री पर जाएँ
23 अगस्त 2026

गाजियाबाद प्रशासन ने गाजीपुर बॉर्डर पर किसानों को CrPC की धारा 133 के तहत थमाया नोटिस, दिल्‍ली-यूपी बॉर्डर पर तनाव...आज रात तक खाली करने का आदेश

नई दिल्ली: गाजियाबाद जिला प्रशासन ने किसानों को यूपी गेट से धरना स्थल खाली करने का अल्टीमेटम दिया है। गाजियाबाद जिला प्रशासन ने गाजीपुर बॉर्डर (दिल्ली-गाजियाबाद बॉर्डर) पर बिना अनुमति के धरना देने वा…

गाजियाबाद प्रशासन ने गाजीपुर बॉर्डर पर किसानों को CrPC की धारा 133 के तहत थमाया नोटिस, दिल्‍ली-यूपी बॉर्डर पर तनाव...आज रात तक खाली करने का आदेश
गाजियाबाद प्रशासन ने गाजीपुर बॉर्डर पर किसानों को CrPC की धारा 133 के तहत थमाया नोटिस, दिल्‍ली-यूपी बॉर्डर पर तनाव...आज रात तक खाली करने का आदेश | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली: गाजियाबाद जिला प्रशासन ने किसानों को यूपी गेट से धरना स्थल खाली करने का अल्टीमेटम दिया है। गाजियाबाद जिला प्रशासन ने गाजीपुर बॉर्डर (दिल्ली-गाजियाबाद बॉर्डर) पर बिना अनुमति के धरना देने वालों को रात तक क्षेत्र खाली करने का आदेश दिया है| गाजियाबाद जिला प्रशासन ने गाजीपुर बॉर्डर पर किसानों को सीआरपीसी की धारा 133 के तहत नोटिस दिया है|



गाजीपुर बॉर्डर पर गाजियाबाद एडीएम सिटी शैलेंद्र कुमार सिंह ने कहा,''सीआरपीसी की धारा 133 (conditional order for removal of nuisance) के तहत उन्हें (किसानों को) एक नोटिस दिया गया है| जानकारी के अनुसार, गाजीपुर बॉर्डर पर किसान नेता राकेश टिकैट से जगह खाली करने के लिए पुलिस अधिकारियों से बातचीत चल रही है। बीकेयू नेता राकेश का कहना है कि वह गाजीपुर सीमा पर धरना-प्रदर्शन जारी रखेंगे।




  • भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत ने कहा,''यूपी गेट से धरना स्थल खाली करने से इनकार कर दिया है। डीएम के नोटिस के जवाब में टिकैत ने कहा कि जब तक जान है ये स्थान नहीं छोडूंगा। 



गाज़ीपुर बॉर्डर से भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा,''जब तक सरकार से बात नहीं होगी धरणा प्रदर्शन समाप्त नहीं होगा। जब तक गांव के लोग ट्रैक्टरों से पानी नहीं लाएंगे, पानी नहीं पीऊंगा। प्रशासन ने पानी हटा दिया, बिजली काट दी, सारी सुविधा हटा दी|  वहीं भारतीय किसान यूनियन के अध्यक्ष नरेश टिकैत ने कहा,'हम धरना तो समाप्त कर देंगे। धरना स्थल (गाज़ीपुर बॉर्डर) पर पानी, बिजली अन्य सुविधाएं बंद कर दिए गए हैं। अब हम वहां क्या करेंगे? उठ ही जाएंगे'





राकेश टिकैत ने यह भी कहा कि कानून वापस नहीं हुआ तो वह आत्‍महत्‍या कर लेंगे। उन्‍होंने गिरफ्तारी की बात कहते हुए कहा कि किसान आंदोलन जारी रहेगा। मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात है। माना जा रहा है कि धरना स्थल आज या रात में ही खाली कराया जा सकता है। डीएम अजय शंकर पांडेय सहित वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी एवं पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर उपस्थित हैं। मेरठ रेंज से भारी फोर्स यहां आ चुकी है। लखनऊ से सीधे संकेत दिए गए हैं कि किसानों को धरना स्थल से हटाया जाए।




योगी सरकार ने सभी डीएम और एसएसपी (DMs and SSPs) सख्त आदेश देते हुए कहा,''राज्य में हो रहे सभी किसान आंदोलन समाप्त कराये|उत्तर प्रदेश सरकार के अधिकार ने कहा,''उत्तर प्रदेश सरकार ने सभी डीएम और एसएसपी को आदेश दिया है कि वे राज्य में सभी किसान आंदोलन समाप्त कराये|




भाजपा विधायक नंदकिशोर गुर्जर भी अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ गाजीपुर बॉर्डर पहुंचे: लोनी से भाजपा विधायक नंदकिशोर गुर्जर भी अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ गाजीपुर बॉर्डर पहुंच गए हैं। अधिकारियों ने विधायक नंदकिशोर गुर्जर को मनाकर वापस भेज दिया है। विधायक ने बताया अगर रविवार तक सभी देशद्रोही बॉर्डर से नहीं उठे तो वह खुद बॉर्डर खाली कराएंगे।






tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 28 जनवरी 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।