मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

भाजपा जनता को सताने में रूचि रखती है, उसने अन्याय और अत्याचार की पराकाष्ठा कर दी: अखिलेश यादव

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा जनता को सताने में रूचि रखती है। उसने अन्याय और अत्याचार की पराकाष्ठा कर दी है। जो विकास कार्य समाजवादी…

भाजपा जनता को सताने में रूचि रखती है, उसने अन्याय और अत्याचार की पराकाष्ठा कर दी: अखिलेश यादव
भाजपा जनता को सताने में रूचि रखती है, उसने अन्याय और अत्याचार की पराकाष्ठा कर दी: अखिलेश यादव | फ़ोटो: TVL News

लखनऊ:  समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा जनता को सताने में रूचि रखती है। उसने अन्याय और अत्याचार की पराकाष्ठा कर दी है। जो विकास कार्य समाजवादी सरकार ने किए भाजपा उनकी नकल भी नहीं कर सकती है। जनता सब देख रही है। उसको बस सन् 2022 का इंतजार है। जब चुनाव में वह भाजपा को हटाकर समाजवादी सरकार को सत्ता में लाएगी।



अखिलेश यादव आज यहां इस्कान, दिल्ली के स्वामी महामंत्र दास जी द्वारा आशीर्वाद दिए जाने के उपरांत उपस्थित जन समुदाय को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा भाजपा की नकारात्मक दिशा है जबकि सकारात्मक विचार से ही समाज का भला होता है। ‘‘नई हवा है, नई सपा है, बड़ों का हाथ, युवा का साथ है।‘‘



अखिलेश ने कहा कि तीर्थ स्थलों का विकास समाजवादी सरकार में ही हुआ था। अयोध्या, गोवर्धन के परिक्रमा पथ पर सड़क, लाईट, छाया की व्यवस्थाएं यात्रियों की सुविधा के लिए की गई थी। मथुरा, काशी में भी सुंदरीकरण की योजनाएं लागू की थी।




इस्कान मंदिर ( श्री कृष्ण बलराम मंदिर) के स्वामी महामंत्र दास जी ने अखिलेश जी को आशीर्वाद देते हुए भविष्यवाणी की कि सन्2022 में वही मुख्यमंत्री बनेंगे। उन्होंने कहा उनकी शुभकामनाएं अखिलेश जी के साथ है। अपने मुख्यमंत्रित्वकाल में उन्होंने विकास कार्य कराए थे। उन्होंने नीतिपूर्ण काम किया है। सभी के प्रति समानता का व्यवहार होना चाहिए।




स्वामी महामंत्र दास जी ने कहा कि समाज संकट में है। भाजपा का एजेण्डा विनाशकारी है। अखिलेश जी का एजेण्डा सद्भाव का है और समाजवादी सरकार में ही राज्य के कल्याण के कार्य हुए हैं। अखिलेश जी की बेदाग छवि है वे समाज के सभी वर्गों में लोकप्रिय है। उनके मुख्यमंत्रित्वकाल में ही समाज और प्रदेश का भला हो सकता है। 





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 28 जनवरी 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।