जम्मू: जम्मू-कश्मीर (Jammu and Kashmir) के शोपियां जिले में आतंकियों ने सीआरपीएफ के जवानों पर हमला कर दिया है। जम्मू-कश्मीर के शोपियां ज़िले के जैनपुरा में आतंकवादियों ने सीआरपीएफ रोड ओपनिंग पार्टी पर हमला किया| इस हमले में सीआरपीएफ का एक जवान घायल हो गया।
वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि कुछ आतंकियों ने सीआरपीएफ की पार्टी पर अचानक से गोलीबारी कर दी, जिसमे एक जवान घायल हो गया, उसे पास के ही अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसका इलाज चल रहा है। घटना के बाद पूरे इलाके की घेराबंदी कर ली गई है और आतंकियों की तलाश में जवान सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं।
गौरतलब है कि इससे पहले 7 अगस्त को भी कुलगाम में आतंकियों ने पुलिस पार्टी पर हमला बोल दिया था, जिसमे एक जवान शहीद हो गया था। आतंकियों ने यह हमला कुलगाम के बोम्बई इलाके में किया था।
बता दें कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी सोमवार से कश्मीर के दो दिन के दौरे पर हैं। घाटी से अनुच्छेद 370 हटने के बाद राहुल गांधी पहली बार यहां पहुंचे हैं। वह यहां आज गंदरबालल स्थिति माता खीर भवानी मंदिर के दर्शन करेंगे, साथ ही हजरतबल दरगाह भी जाएंगे। इसके बाद राहुल श्रीनगर में कांग्रेस पार्टी के मुख्यालय का भी उद्घाटन करेंगे।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी गांदरबल में खीर भवानी मंदिर में दर्शन करने पहुंचे।