मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

राघव चड्ढा के कार्यालय में हुई तोड़फोड़ को केजरीवाल ने बताया बेहद शर्मनाक, AAP के कार्यकर्ताओं से की अपील, भाजपा के इस तरह के हमलों....

नई दिल्ली:भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) कार्यकर्ताओं द्वारा गुरुवार को दिल्ली जल बोर्ड के उपाध्यक्ष राघव चड्ढा के कार्यालय में घुसकर तोड़फोड़ करने का मामला सामने आया है। आम आदमी पार्टी (AAP) ने आरोप लगा…

राघव चड्ढा के कार्यालय में हुई तोड़फोड़ को केजरीवाल ने बताया बेहद शर्मनाक, AAP के कार्यकर्ताओं से की अपील, भाजपा के इस तरह के हमलों....
राघव चड्ढा के कार्यालय में हुई तोड़फोड़ को केजरीवाल ने बताया बेहद शर्मनाक, AAP के कार्यकर्ताओं से की अपील, भाजपा के इस तरह के हमलों.... | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली:भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) कार्यकर्ताओं द्वारा गुरुवार को दिल्ली जल बोर्ड के उपाध्यक्ष राघव चड्ढा के कार्यालय में घुसकर तोड़फोड़ करने का मामला सामने आया है।  आम आदमी पार्टी (AAP) ने आरोप लगाया कि,''दिल्ली BJP अध्यक्ष आदेश गुप्ता के नेतृत्व में भाजपा के गुंडों ने दिल्ली जल बोर्ड के उपाध्यक्ष राघव चड्ढा के कार्यालय में घुसकर बर्बरता पूर्वक तोड़फोड़ की| 




दिल्ली जल बोर्ड के उपाध्यक्ष राघव चड्ढा के कार्यालय में की तोड़फोड़ घटना को दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल ने बताया,''बेहद शर्मनाक''|उन्होंने  आम आदमी पार्टी (AAP) के सभी कार्यकर्ताओं से अपील है कि भाजपा के इस तरह के हमलों से उत्तेजित ना हों, संयम बरतें और पूरी तरह से किसानों का साथ दें|



CM अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा, ” ये बेहद शर्मनाक है भाजपा समझ ले कि आम आदमी पार्टी और मेरी सरकार पूरी तरह से अंतिम साँस तक किसानों के साथ है।इस तरह के कायरना हमलों से हम नहीं डरते।मेरी सभी कार्यकर्ताओं से अपील है कि भाजपा के इस तरह के हमलों से उत्तेजित ना हों, संयम बरतें और पूरी तरह से किसानों का साथ दें|




दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा,''BJP वाले अब खुलेआम गुंडागर्दी करते घरों और दफ़्तरों में घुस जा रहे हैं और पुलिस बाक़ायदा संरक्षण में लाकर उनसे हमला करवाती है.  गुंडागर्दी का दूसरा नाम बीजेपी.....बीजेपी वालो! जितने हमारे घर और दफ़्तरों पर हमले करोगे, किसानों की माँग के साथ Arvind Kejriwal जी के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी और दिल्ली सरकार और ज़्यादा मज़बूती से खड़ी होगी.  चाहे जितनी गुंडागर्दी दिखा लो... किसान की माँग को दबा नहीं पाओगे.




आप नेता संजय सिंह ने भी हमले पर प्रतिक्रिया दी है| उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में आप आदमी पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता किसान आंदोलन के साथ था, है और आगे भी रहेगा।  भाजपाईयों के आतंकी हमलों से न हम रुकेंगे न झुकेंगे।




दिल्ली जल बोर्ड के उपाध्यक्ष राघव चड्ढा ने दावा किया है कि भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनके कार्यालय में तोड़फोड़ की है। इसकी के साथ झंडेवालान स्थित बोर्ड मुख्यालय में स्टाफ सदस्यों पर भी हमला किया।राघव चड्ढा ने घटना के बाद एक वीडियो ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। वीडियो में कुछ लोग पुलिस की मौजूदगी में उनके कार्यालय के दरवाजे और सीसे तोड़ते दिख रहे हैं। राघव चड्ढा ने कहा कि भाजपा के गुंडों ने आज दिल्ली सरकार के जल बोर्ड के अंदर घुस कर काफी तोड़ फोड़ की है। कई अधिकारियों को चोटें आई है, खून फ्लोर पर गिरा पड़ा है। उन्हें फर्स्ट ऐड के लिए भेजा गया है। कई महिलाएं तो डर के मारे अभी तक कमरों से बाहर नहीं आयी है।


चड्ढा ने कहा कि,''भाजपा के गुंडे मेरे ऊपर हमले करने आए क्योंकि अरविंद केजरीवाल जी और हम सब किसानों के लिए आवाज़ उठा रहे हैं। मेरे ऑफिस में आकर तोड़फोड़ करते हैं और कहते हैं समझा देना अपने केजरीवाल को, किसानों के हक की आवाज़ उठाना बन्द करे।  भाजपइयों,  चाहे जान चली जाए, डरने वाले नहीं हैं हम। भाजपा चाहे कितना हमला कर ले, हम पीछे हटने वाले नहीं है। हम भाजपा की तरह कायर नही है। हम किसानों के साथ खड़े थे और हमेशा खड़े रहेंगे।





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 24 दिसंबर 2020 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।