नई दिल्ली: दिल्ली महिला आयोग ने तिलक नगर में च??? रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है।दिल्ली महिला आयोग की 181 हेल्पलाइन पर एक व्यक्ति ने कॉल कर सूचना दी कि तिलक नगर क्षेत्र में कई स्पा लॉकडाउन के दौरान भी धड़ल्ले से चल रहे हैं और जिस्मफरोशी का धंधा कर रहे हैं। इसके बाद तुरंत आयोग की टीम ने की कार्रवाई।
दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्षा स्वाति मालीवाल ने कहा, तिलक नगर में हमने देर रात पुलिस के साथ स्पा सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया। जहां एक तरफ केंद्र सरकार की गाइडलाइन्स स्पा खुलने पर प्रतिबंध लगाती हैं वहीं दिल्ली पुलिस और MCD के नाक के नीचे धड़ल्ले से स्पा में देह व्यापार फिर शुरू हो गया है। FIR दर्ज करवाई है, पुलिस क्यों अनजान है? आयोग भेजेगा दिल्ली पुलिस को नोटिस, कैसे कोरोना महामारी के दौरान भी उनकी जानकारी के बिना चल रहे हैं स्पा सेंटर ?
दिल्ली महिला आयोग ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया,''दिल्ली महिला आयोग ने तिलक नगर में चल रहे स्पा सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया। मामले में FIR दर्ज, पुलिस इन्वेस्टिगेशन जारी। आयोग भेजेगा दिल्ली पुलिस को नोटिस, कैसे कोरोना महामारी के दौरान भी उनकी जानकारी के बिना चल रहे हैं स्पा सेंटर ?
दिल्ली महिला आयोग की टीम पुलिस के साथ ‘अमेजिंग स्पा’ नाम के स्पा सेंटर पर पहुंची, टीम पुलिस के साथ स्पा में घुसी तो अंदर ग्राहक आपत्तिजनक हालत में पाए गए और स्पा से भारी मात्रा में इस्तेमाल किए गए कॉन्डम भी बरामद किए गए| पुलिस वहां मौजूद 5 ग्राहकों को पुलिस स्टेशन लेकर गयी और साथ ही स्पा में काम कर रहीं सभी लड़कियों के बयान भी दर्ज किए गए| पुलिस ने मौके से CCTV फुटेज भी जब्त किए हैं और एक FIR दर्ज कर ली है|