मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

Lockdown Extend in Delhi: दिल्ली में एक हफ्ते और बढ़ा लॉकडाउन, 1 जून से शुरू होगी अनलॉक की प्रक्रिया

नई दिल्‍ली: देश की राष्‍ट्रीय राजधानी दिल्‍ली की अरविंद केजरीवाल सरकार ने एक बार फिर लॉकडाउन बढ़ाने का ऐलान कर दिया है| लॉकडाउन एक हफ्ते और बढ़ाया गया है, जो कि 31 मई की सुबह पांच बजे तक लागू रहेगा|…

Lockdown Extend in Delhi: दिल्ली में एक हफ्ते और बढ़ा लॉकडाउन, 1 जून से शुरू होगी अनलॉक की प्रक्रिया
Lockdown Extend in Delhi: दिल्ली में एक हफ्ते और बढ़ा लॉकडाउन, 1 जून से शुरू होगी अनलॉक की प्रक्रिया | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्‍ली: देश की राष्‍ट्रीय राजधानी दिल्‍ली की अरविंद केजरीवाल सरकार ने एक बार फिर लॉकडाउन बढ़ाने का ऐलान कर दिया है| लॉकडाउन एक हफ्ते और बढ़ाया गया है, जो कि 31 मई की सुबह पांच बजे तक लागू रहेगा| दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को इस बात की जानकारी दी| दिल्‍ली की अरविंद केजरीवाल सरकार ने 1 जून से अनलॉक की प्रक्रिया शुरू करने यानी धीरे-धीरे राहत देने की बात कही है। 




मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा,'' दिल्ली सरकार ने लॉकडाउन एक हफ़्ते और बढ़ाने का निर्णय लिया है| अगर मामलों के घटने का सिलसिला अगले एक हफ़्ते इसी तरह जारी रहा तो 31 मई से हम अनलॉक की प्रक्रिया शुरू करेंगे|




केजरीवाल ने कहा,'''आज कोरोना की ये वेव कमजोर होती नजर आ रही है। पिछले 24 घंटे में दिल्ली में संक्रमण दर 2.5% के भी नीचे चली गई है। पिछले 24 घंटे में दिल्ली में कोरोना के 1,600 केस आए हैं|



केजरीवाल ने कहा,''लोगों की राय के मुताबिक हम एक हफ्ते के लिए Lockdown को और बढ़ा रहे हैं। अब 31 मई तक पाबंदियां जारी रहेंगी। अगर Cases में कमी आती रही तो हम 1 जून से धीरे-धीरे Unlock की तरफ बढ़ेंगे।-



केजरीवाल ने कहा,'दिल्ली के लोगों को जल्द से जल्द Vaccine लगाना हमारी Top Priority है! लेकिन पूरे देश में Vaccine की कमी है। मैं खुद दूसरी विदेशी और भारत की कंपनियों से बात कर रहा हूं। दिल्ली के लोगों की Vaccine के लिए हमें चाहे जितना भी बजट खर्च करना पड़े हम तैयार हैं|



कोरोना काल में दिल्ली के डॉक्टरों और नर्सों की शहादत के हम सब क़र्ज़दार हैं ऐसे हर शहीद के परिवार को दिल्ली सरकार 1 करोड़ रूपये की सहायता राशि देती है मैं रोज़ ऐसे किसी कोरोना योद्धा के परिवार से खुद जा के मिलता हूँ और उनको 1 करोड़ की सहायता राशि देकर आता हूँ|





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 23 मई 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 25 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।