नई दिल्ली: दिल्ली में वैक्सीन की कमी और 18 से 44 के लिए टीकाकरण बंद किए जाने के ऐलान के बाद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चिट्ठी लिखी है| चिट्ठी में सीएम केजरीवाल ने लिखा कि दिल्ली में युवाओं के कोटे की वैक्सीन खत्म हो गई है, इसलिए आज से हमें टीकाकरण केंद्र बंद करने पड़ेंगे| दिल्ली को हर महीने 80 लाख वैक्सीन की जरूरत है ताकि 3 महीने में पूरी दिल्ली को टीका लग जाए|
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लिखे पत्र में अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में युवाओं के कोटे की वैक्सीन खतम हो गयी है। युवाओं के टीकाकरण के केंद्र आज से हमें बंद करने पड़ेंगे। इस बारे में हमने केंद्र सरकार को भी कई बार सूचित किया कि दिल्ली को और वैक्सीन दी जायें, नहीं तो टीकाकरण केंद्र बंद हो जाएँगे।
केजरीवाल ने आगे कहा कि,''दिल्ली को हर महीने लगभग 80 लाख वैक्सीन की ज़रूरत है ताकि हम तीन महीने में पूरी दिल्ली को वैक्सीन लगा सकें। मई के महीने में दिल्ली को केवल 16 लाख वैक्सीन मिलीं। जून के महीने के लिए दिल्ली का कोटा आधा कर दिया गया है।
उन्होंने कहा,''हमें बताया गया है कि जून के महीने में हमें मात्र 8 लाख वैक्सीन मिलेंगी। अभी तक हम कुल 50 लाख वैक्सीन लगा चुके हैं और सभी वयस्क लोगों को वैक्सीन लगाने के लिए हमें ढाई करोड़ और वैक्सीन चाहिए। इस रफ़्तार से तो दिल्ली के वयस्क लोगों को ही वैक्सीन लगाने में 30 महीनों से ज़्यादा लग जाएँगे। तब तक ना जाने कितनी और करोना की लहरें आएँगी और ना जाने कितनी और जिंदगियों का नुकसान हो जाएगा।
करोना की ये दूसरी लहर बेहद घातक थी। कई परिवारों ने अपनों को खोया है। देश के लिए ये दूसरी लहर थी लेकिन दिल्ली के लिए ये चौथी लहर थी। दिल्ली के लोगों ने सबसे ज़्यादा करोना की मार को सहा है। राजधानी होने के नाते बाहर से आने वाली सभी उड़ानें दिल्ली में आयीं और दुनिया भर के सभी वेरीयंट दिल्ली में पहले आये। लेकिन दिल्ली के लोगों ने बड़ी सहनशीलता, धैर्य एवं अनुशासन के साथ करोना की हर लहर का सामना किया है।
उन्होंने कहाइसलिए मेरा आपसे अनुरोध है कि वैक्सीन का कोटा तय करते वक्त दिल्ली को अधिक वैक्सीन दी जाए। देश में इस वक्त वैक्सीन की भारी कमी है। वैक्सीन की उपलब्धता बढ़ाने के लिए कुछ सुझाव हैं। मैं समझता हूँ कि इस दिशा में आप स्वयं भी कई कदम उठा रहे होंगे।
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री को Vaccine पर दिए ये 4 सुझाव:
-देश में Vaccine बनाने वाली सभी कंपनियों को Bharat Biotech की Vaccine बनाने का आदेश दें.
-दुनिया में जो भी कंपनी Vaccine बना रही है उसको भारत में बिना देरी किए Vaccine Supply की अनुमति दी जाए.
-विदेशी कंपनियों को भारत में Vaccine उत्पादन शुरू करने की अनुमति बिना देरी के दी जाए.
-कुछ देशों ने अपनी आबादी से कई गुना Vaccine Store कर ली है, उनसे अनुरोध करके कुछ Vaccine भारत के लिए मांगी जाए
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि,'मुझे उम्मीद है कि इन सुझावों पर भी आप गौर करेंगे -
1.वैक्सीन के उत्पादन को युद्ध स्तर पर शुरू करना होगा। खबरों के मुताबिक़ भारती बायोटेक कंपनी कोवैक्सीन के फ़ॉर्म्युला को अन्य कम्पनियों के साथ साझा करने को तैयार हो गयी है। ये बहुत अच्छी बात है। लेकिन शायद भारती बायोटेक का अभी केवल चंद कम्पनियों से ही इस बाबत करार हुआ है। देश में वैक्सीन बनाने वाली ढेरों कंपनियाँ हैं। मेरा आपसे निवेदन है कि देश की सभी वैक्सीन बनाने वाली कंपनियों को बुलाकर केंद्र सरकार उन्हें ये वैक्सीन बनाने का आदेश दे और जल्द से जल्द समयबध तरीके से उन्हें उत्पादन शुरू करने को कहा जाए।
2.दुनिया भर के वैक्सीन निर्माताओं को अविलंब भारत में वैक्सीन सप्लाई करने की अनुमति दी जाए। इन सभी विदेशी कंपनियों से केंद्र सरकार को सीधे बात करके इनसे पूरे देश के लिए वैक्सीन ख़रीदनी चाहिए। केंद्र सरकार इनसे सीधे वैक्सीन ख़रीदकर राज्यों में बाँट सकती है।
3. विदेशी कंपनियों को भारत में वैक्सीन उत्पादन शुरू करने की भी अविलंब अनुमति दी जाए।
4.खबरों के मुताबिक़ कई देशों ने अपनी पूरी आबादी की ज़रूरतों से भी कई गुणा ज़्यादा वैक्सीन स्टोर की हुईं हैं। उन देशों से बात करके अनुरोध किया जाए कि वे कुछ वैक्सीन भारत को उपलब्ध कर सकें।
केजरीवाल ने कहा कि,';;देश के समक्ष इस आपदा में हम हर तरह से सहयोग करने के लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा,''अंत में मैं आपसे फिर से अनुरोध करूँगा कि दिल्ली को तुरंत वैक्सीन उपलब्ध करवायी जाए और दिल्ली का वैक्सीन का कोटा बढ़ाया जाए। करोना की इस लहर में सबसे ज़्यादा युवा जिंदगियों का नुकसान हुआ है। और दिल्ली में इस वक्त युवाओं के कोटे की ही वैक्सीन ख़त्म हो गयी है।
इससे पहले मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि,आज वैक्सीन की कमी की वजह से देश में बेहद मुश्किल हालात हो गए हैं। अगर देश में किसी परिवार के सामने ये धर्मसंकट खड़ा हो जाए कि वो खुद वैक्सीन ले या अपने परिवार के युवाओं के लिए छोड़ दें तो इससे ज्यादा दुखद कुछ नहीं हो सकता।
केजरीवाल ने कहा कि,''दिल्ली में आज से युवाओं का वैक्सीनेशन बंद हो गया है। केंद्र सरकार ने युवाओं के लिए जितनी वैक्सीन भेजी थीं वो खत्म हो गई हैं। कुछ वैक्सीन की डोज़ बची हैं वो कुछ सेंटर में दी जा रही हैं, वो भी शाम तक खत्म हो जाएंगी। कल से युवाओं के वैक्सीनेशन के सभी सेंटर बंद हो जाएंगे|
केजरीवाल ने कहा कि,''दिल्ली को हर महीने 80 लाख वैक्सीन की जरूरत है, इसके मुकाबले मई में हमें केवल 16 लाख वैक्सीन मिली और जून के लिए केंद्र ने दिल्ली का कोटा और कम कर दिया है। जून में हमें केवल 8 लाख वैक्सीन दी जाएगी| अगर हर महीने 8 लाख वैक्सीन मिली तो दिल्ली के व्यस्कों को ही वैक्सीन लगाने में 30 महीने से ज़्यादा लग जाएंगे|
केंद्र ने दिल्ली का Vaccine Quota और कम कर दिया
-दिल्ली को हर महीने 80 लाख Vaccine की जरूरत
-इसके मुकाबले मई में केवल 16 लाख मिली
-जून के लिए केवल 8 लाख Vaccine दी जाएगी
-अगर हर महीने 8 लाख Vaccine मिली तो 18+ को Vaccine लगाने में 30+ महीने लग जाएंगे