नई दिल्ली: दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा कि ,' दिल्ली में दूसरी लहर की पीक अब धीरे धीरे कम हो रही है| पिछले कुछ दिनों में दिल्ली की पॉजिटिविटी रेट 36% से घटकर 19% के करीब आ गई है। दिल्ली में कोरोना के 23,000 के करीब बेड हैं जिसमें 3,500 के करीब बेड खाली हैं|
स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने मंगलवार को कहा कि,''पिछले कुछ दिनों में दिल्ली की पॉजिटिविटी रेट 36% से घटकर 19% के करीब आ गई है। प्रतिदिन अधिकतम 28,000 करीब मामले गए थे अब ये कम होकर 12,500 के पास आ गए हैं|
उन्होंने कहा कि ,'रविवार को भी 66,000 टेस्ट हुए थे। प्रतिदिन करीब 80,000 टेस्ट हो रहे हैं। ऐसा लग रहा है कि दूसरी लहर की पीक अब धीरे धीरे कम हो रही है। दिल्ली में कोरोना के 23,000 के करीब बेड हैं जिसमें 3,500 के करीब बेड खाली हैं|
वहीँ,''मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को कहा- दिल्ली में कोरोना के केस अब कम हो रहे हैं, आप सबके सहयोग से लॉकडाउन सफल रहा। हमने पिछले दिनों में ऑक्सीजन के बहुत बेड बढ़ाए हैं। अब दिल्ली में ICU और ऑक्सीजन बेड की कमी नहीं है|