नई दिल्ली: दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोला| सिसोदिया ने आरोप लगाया कि "PM मोदी ने दिल्ली पुलिस, CBI और ED को Raid कर फर्जी मामलों में फंसाने के लिए 15 लोगों की सूची दी। सिसोदिया ने कहा कि ,''दिल्ली पुलिस के कमिश्नर राकेश अस्थाना मोदी जी के ब्रह्मास्त्र हैं|
दिल्ली के डिप्टी सीएम ने कहा, चुनाव से पहले हमें निशाना बनाने के लिए PM मोदी अपने ब्रह्मास्त्र- राकेश अस्थाना का इस्तेमाल कर रहे हैं| AAP की बढ़ती लोकप्रियता से डरती है BJP, आप फिर fail होंगे|
मनीष सिसोदिया ने कहा,PM मोदी ने दिल्ली पुलिस, CBI और ED को Raid कर फर्जी मामलों में फंसाने के लिए 15 लोगों की सूची दी है। इस सूची में कई आम आदमी पार्टी के नेता भी हैं। उन्होंने कहा,''इन्हें बर्बाद करने के लिए कहा गया है, क्योंकि आने वाले चुनाव में BJP के लिए बड़ा ख़तरा हो सकते हैं।
सिसोदिया ने कहा,''PM मोदी ने अपने ब्रह्मास्त्र 'राकेश अस्थाना' को चलाया | BJP को चुनावों में मुश्किल ना हो इसके लिए इन सभी लोगों को चुनाव से पहले बर्बाद करने के लिए कहा गया है। उन्होंने कहा,प्रधानमंत्री मोदी जी, हम डरते नहीं है, क्योंकि हम सच्चाई और ईमानदारी की राजनीति करते हैं।
सिसोदिया ने केंद्र पर आरोप लगाया कि आपने मुख्यमंत्री के खिलाफ साजिश रचवाई, दफ्तर में छापा पड़ा और उनके घर पर भी पुलिस घुस गई तथा बेडरूम तक पहुंच गई...बाद में कोर्ट ने छोड़ दिया| प्रधानमंत्री जी देश को बताइए कि इन छापों का नतीजा क्या निकला? आपने 450 फाइलों की जांच ब्लू कमेटी से करवाई उससे क्या निकला, कुछ भी नहीं|
उन्होंने कहा,''सत्येंद्र जैन जी के खिलाफ 12 केस किए गए
21 AAP विधायकों को झूठे मुकदमें कर जेल में डाला गया
CM के दफ़्तर पर CBI Raid करवाई, उनके घर में Police घुस आई
प्रधानमंत्री Modi जी, देश को बताइए कि आखिरकार इन Raids, Arrest से क्या निकला?
मनीष सिसोदिया ने कहा,'''आज AAP का ग्राफ़ Punjab, Goa, Uttarakhand और UP में तेज़ी से बढ़ रहा हैं। BJP के गढ़ GUJARAT में AAP ने 27 Seats जीती। PM Modi जी, आप भी AAP की तरह काम की राजनीति कर लोगों का दिल जीतिए! CBI, ED, Police की Raids से कब तक सरकारें जीतते रहेंगे?