मुख्य सामग्री पर जाएँ
26 अगस्त 2026

दिल्ली: उद्योग नगर की जूता फैक्ट्री में लगी भीषण आग, 4 लोग लापता- सर्च ऑपरेशन जारी, दमकल की 31 गाड़ियां आग बुझाने में जुटीं

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली के उद्योग नगर के जे-5 में स्थित एक जूता फैक्ट्री में सोमवार सुबह भीषण आग लग गई। आज सुबह उद्योग नगर में एक जूता फैक्ट्री में आग लगी। दमकल की 31 गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग बु…

दिल्ली: उद्योग नगर की जूता फैक्ट्री में लगी भीषण आग, 4 लोग लापता- सर्च ऑपरेशन जारी, दमकल की 31 गाड़ियां आग बुझाने में जुटीं
दिल्ली: उद्योग नगर की जूता फैक्ट्री में लगी भीषण आग, 4 लोग लापता- सर्च ऑपरेशन जारी, दमकल की 31 गाड़ियां आग बुझाने में जुटीं | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली के उद्योग नगर के जे-5 में स्थित एक जूता फैक्ट्री में सोमवार सुबह भीषण आग लग गई। आज सुबह उद्योग नगर में एक जूता फैक्ट्री में आग लगी। दमकल की 31 गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का काम कर रही है। फैक्ट्री से आग की लपटें उठती देख इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घटना में अब तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, लेकिन 5-6 लोग लापता बताए जा रहे हैं।



दिल्ली दमकल विभाग के अधिकारियों ने बताया कि सुबह 8:22 मिनट पर फैक्ट्री में आग लगने की जानकारी मिली थी, जिसके बाद दमकल की 24 गाड़ियां घटनास्थल पर भेजी गईं। इसके बावजूद आग काबू में न आते देख दमकल की 7 और गाड़ियों को मौके पर बुलाया गया है।  




दिल्ली फायर सर्विस के निदेशक अतुल गर्ग ने बताया कि ,''हमें करीब 8:26 बजे सूचना मिली। वहां 31 गाड़ियां पहुंची हैं। आग अभी थोड़ी बढ़ी है इसलिए आग पर अभी काबू नहीं पाया गया है। इस घटना में 5-6 लोग लापता हैं अभी सर्च जारी है और मैं वहां अभी सुपरवाइज करने जा रहा हूं|



आज सुबह उद्योग नगर की जूता फैक्ट्री में लगी आग पर DCP आउटर परविंदर सिंह ने दोपहर को बताया कि,''सुबह 8:50 के आसपास एक कॉल आई थी कि उद्योग नगर औद्योगिक क्षेत्र में एक यूनिट है उसमें आग कि शिकायत थी। शुरू में मालूम चला कि लगभग 10 लोग उस समय यूनिट के अंदर थे। उनमें से 4 लोगों को बचाया गया| 2 और लोग खुद से निकलने में कामयाब रहे, बाकी 4 के बारे में सर्च ऑपरेशन जारी है। बिल्डिंग के बड़े हिस्से से आग बुझाई जा चुकी है। कुछ हिस्सों में अभी भी आग लगी है। दोनों ऑपेरेशन साथ-साथ चल रहे हैं। जो लापता हैं उनको ढूंढने का काम चल रहा है। अंदर धुआं बहुत ज्यादा है|










tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 21 जून 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 25 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।