मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

Lockdown in Delhi: केजरीवाल के दिल्ली छोड़कर न जाने की अपील के बाद भी प्रवासी मजदूरों का पलायन जारी, बोले- लॉकडाउन आगे बढ़...

गाजियाबाद: दिल्ली में लॉकडाउन के ऐलान के बाद से प्रवासी मजदूरों का राजधानी से पलायन जारी है। लंबे समय तक लॉकडाउन के डर से प्रवासी मजदूर दिल्ली छोड़कर अपने घरों को वापस लौट रहे हैं।सोमवार दोपहर से शुर…

Lockdown in Delhi: केजरीवाल के दिल्ली छोड़कर न जाने की अपील के बाद भी प्रवासी मजदूरों का पलायन जारी, बोले- लॉकडाउन आगे बढ़...
Lockdown in Delhi: केजरीवाल के दिल्ली छोड़कर न जाने की अपील के बाद भी प्रवासी मजदूरों का पलायन जारी, बोले- लॉकडाउन आगे बढ़... | फ़ोटो: TVL News

गाजियाबाद: दिल्ली में लॉकडाउन के ऐलान के बाद से प्रवासी मजदूरों का राजधानी से पलायन जारी है। लंबे समय तक लॉकडाउन के डर से प्रवासी मजदूर दिल्ली छोड़कर अपने घरों को वापस लौट रहे हैं।सोमवार दोपहर से शुरू हुए मजदूरों के पलायन के बाद मंगलवार को भी जारी हैं। इस दौरान ट्रकों में भरकर या अन्य साधनों से लोग अपने-अपने घर पहुंचने की जुगत में लगे हैं।



 दिल्ली में 6 दिनों के लॉकडाउन में सरकार के दिल्ली छोड़कर नहीं जाने की सलाह के बाद भी प्रवासी मजदूरों का अपने घर वापस जाना जारी है।  गाजियाबाद के NH-24 से एक व्यक्ति ने कहा, ''हरदोई जाना है क्योंकि लॉकडाउन आगे बढ़ सकता है। हम लोगों को दिक्कत हो रही है।''




दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की अपील के बाद भी मजदूर दिल्ली में नहीं रुकना चाहते हैं। लॉकडाउन आगे बढ़ने के डर से प्रवासी मजदूर दिल्ली छोड़कर अपने घरों को वापस लौट रहे हैं। इसी वजह से  आनंद विहार, सराय काले खां सहित सभी बस अड्डों और अलग-अलग इलाकों से निजी बसों अड्डों पर प्रवासी मदजूरों का तांता लगा रहा। कई मजदूर बसों पर लटकर, उसकी छतों पर बैठकर अपने घर वापस जाते दिखाई दिए।




उधर प्रवासी मजदूरों की वापसी पर योगी सरकार के मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह ने अरविंद केजरीवाल सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि केजरीवाल सरकार ने अपनी नाकामी छिपाने के लिए प्रदेश में लॉकडाउन लगा दिया। उनकी अव्यवस्थाओं की वजह से ही प्रवासी मजदूर एक बार फिर अपने घर वापस जाने को मजबूर हो गए हैं। सिंह ने कहा कि यूपी में योगी सरकार ने वापस लौटे प्रवासियों को उनके घर तक पहुंचान के लिए प्राइवेट और निजी बसों के इंतजाम किए हैं। हालांकि, मजदूर फिर भी खुद साधनों की व्यवस्था कर घर पहुंच रहे हैं।



सिद्धार्थनाथ सिंह ने कहा,'' दिल्ली CM ने जल्दी में लॉकडाउन लगाया जिसकी वजह से लोग परेशान हो रहे हैं। कल रात को हमने लॉकडाउन का प्रभाव गाजियाबाद, नोएडा बॉर्डर पर देखा। दिल्ली की बसों ने लोगों को बॉर्डर पर लाकर छोड़ दिया। यूपी CM ने कल ही उन लोगों को उनके घर पहुंचाने का काम शुरू किया|



उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गृह विभाग और परिवहन विभाग को सख़्त निर्देश दिए हैं कि महाराष्ट्र और नई दिल्ली से लौटने वाले प्रवासी कामगारों को सुरक्षित उनके घरों तक पहुंचाने के लिए सभी व्यवस्थाएं की जाएं|







tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 20 अप्रैल 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 24 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।