नई दिल्ली: देश भर में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले विकराल रूप लेते जा रहे हैं और ऐसे में देश की राजधानी दिल्ली, महाराष्ट्र और मध्यप्रदेश समेत कई राज्यों से ऑक्सीजन की किल्लत की खबरें भी सामने आई हैं| देश की राजधानी दिल्ली में ऑक्सीजन की भारी किल्लत की खबर है| दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल ने कहा कि 6-7 घंटे में ऑक्सीजन खत्म हो जाएगी|
सर गंगाराम अस्पताल के चेयरमैन डॉ डी. एस राणा ने कहा कि,''अगर ऑक्सीजन नहीं मिली तो लोगों की जान जा सकती हैं। परन्तु हमें वादा किया गया है कि हमें ऑक्सीजन दी जाएगी|
डॉ डी. एस राणा ने कहा कि,''अभी हम घंटों में काम कर रहे हैं कि कितने घंटों तक ऑक्सीजन चल सकती है। अभी समस्या है जिसका समाधान हमें निकालना होगा। अभी हमारे पास अगले 6-7 घंटों के लिए ऑक्सीजन उपलब्ध हैं| 4 घंटों में बाद दबाव कम होना शुरू हो जाएगा, हमें वेंटिलेटर चलाना मुश्किल हो जाएगा। हमें कम से कम 5000 लीटर ऑक्सीजन चाहिए| अगर ऑक्सीजन नहीं मिली तो लोगों की जान जा सकती हैं।
दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि,'दिल्ली में ऑक्सीजन की मांग बहुत बढ़ गई है। दिल्ली के बड़े-बड़े अस्पतालों में 8-10 घंटे की ऑक्सीजन बची है। अगर अगले 10-12 घंटे में उन अस्पतालों को ऑक्सीजन नहीं मिली तो वे अस्पताल मरीजों का इलाज कैसे करेंगे। ऐसे में इन मरीजों की जान पर बन आएगी|
सिसोदिया ने कहा कि,''केंद्र सरकार ने पहले दिल्ली में जितनी ऑक्सीजन दे रखी थी उससे दिल्ली का काम नहीं चल रहा है। मेरा निवेदन है कि रात बहुत लंबी है और अगर केंद्र सरकार चाहे तो इसमें सब कुछ किया जा सकता है। तुरंत दिल्ली का ऑक्सीजन का कोटा बढ़ाया जाए|
सिसोदिया ने कहा कि, केंद्र सरकार हर राज्य का Oxygen का Quota Fix करती है| अभी दिल्ली के अस्पतालों में केवल 8-10 घंटे की Oxygen बची है | हम पिछले 1 हफ्ते से केंद्र से दिल्ली का Quota बढ़ाने की Request कर रहे थे| मेरी केंद्र सरकार से अपील है कि वो दिल्ली में जल्द Oxygen Supply करे|
सिसोदिया ने कहा कि,''ऑक्सिजन को लेकर सब अस्पतालों से SOS फ़ोन आ रहे हैं. सप्लाई करने वाले लोगों को अलग अलग राज्यों में रोक दिया जा रहा है. ऑक्सिजन की सप्लाई को लेकर राज्यों के बीच जंगलराज न हो, इसके लिए केंद्र सरकार को बेहद संवेदनशील और सक्रिय रहना होगा. दिल्ली में अधिकतर अस्पतालों में केवल अगले 8 से 12 घंटे के लिए ही ऑक्सिजन उपलब्ध है. हम एक हफ़्ते से दिल्ली को ऑक्सिजन सप्लाई कोटा बढ़ाने की माँग कर रहे हैं जोकि केंद्र सरकार को करना है . अगर कल सुबह तक पर्याप्त मात्रा में अस्पतालों में ऑक्सिजन नहीं पहुँची तो हाहाकार मच जाएगा.