नई दिल्ली: गणतंत्र दिवस के दिन दिल्ली में किसानों की ट्रैक्टर रैली में हुई हिंसा के बाद दिल्ली पुलिस ने सिंघू बॉर्डर पर दिल्ली से हरियाणा को जोड़ने वाली सड़क खोदने के लिए जेसीबी मशीन तैनात की। दिल्ली में 26 जनवरी को किसानों की ट्रैक्टर परेड में हुई हिंसा के बाद से पुलिस काफी सख्त हो गई है|
दिल्ली पुलिस के मुताबिक हरियाणा से सटे सिंघू बॉर्डर पर किसानों को रोकने के लिए बड़ी संख्या में पुलिस बल के अलावा बालू से लदे पांच ट्रक और तीन वाटर कैनन को तैनात की गई है| इसके अलावा किसानों की हरकतों पर पैनी नजर रखने के लिए ड्रोन का भी इस्तमाल किया जा रहा है|वहीं हरियाणा सरकार ने भी सिंघू बॉर्डर पर किसानों को रोकने के लिए कड़े सुरक्षा बंदोबस्त किए है|
गाजियाबाद जिला प्रशासन ने गाजीपुर बॉर्डर (दिल्ली-गाजियाबाद बॉर्डर) पर बिना अनुमति के धरना देने वालों को आज देर शाम तक क्षेत्र खाली करने का आदेश दिया है| किसानों से बातचीत करने के लिए गाजीपुर बॉर्डर पहुंची पुलिस|
गाजीपुर बॉर्डर पर आंदोलन कर रहे किसानों की वॉटर सप्लाई काट दी गई है| पुलिस ने यहां लगाए गए पोर्टेबल टॉयलेट भी हटाने शुरू कर दिए हैं|किसान नेता राकेश टिकैत (Rakesh Tikait) ने कहा है कि,''बिजली काटना किसानों को डराने का प्रयास है, पुलिस-प्रशासन ऐसी हरकत ना करे, वरना किसान थाने में जाकर बैठेंगे|