ममता बनर्जी का मोदी सरकार पर हमला: बोली-हिंसा के लिए BJP जिम्मेदार, 'अमित भैया', पहले दिल्ली संभाल लो फिर बंगाल के बारे में सोचो
नई दिल्ली: गगणतंत्र दिवस पर किसान संगठनों की ओर से आयोजित ट्रैक्टर रैली के दौरान हुई हिंसा और कृषि कानूनों को लेकर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मोदी सरकार पर हमला बोला है| कृषि कानूनों…
TBy tvlnews2 मिनट पढ़ें1 बार पढ़ा गया
ममता बनर्जी का मोदी सरकार पर हमला: बोली-हिंसा के लिए BJP जिम्मेदार, 'अमित भैया', पहले दिल्ली संभाल लो फिर बंगाल के बारे में सोचो | फ़ोटो: TVL News
नई दिल्ली: गगणतंत्र दिवस पर किसान संगठनों की ओर से आयोजित ट्रैक्टर रैली के दौरान हुई हिंसा और कृषि कानूनों को लेकर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मोदी सरकार पर हमला बोला है| कृषि कानूनों पर उन्होंने कहा हम किसानों के साथ हैं और ये तीनों कानून वापस होने चाहिए| पश्चिम बंगाल की ममता बनर्जी सरकार ने कृषि कानूनों के विरोध और उन्हें निरस्त करने को लेकर विधानसभा का दो दिवसीय विशेष सत्र बुलाया है| ममता बनर्जी सरकार ने विधानसभा में तीन केंद्रीय कृषि कानूनों के खिलाफ प्रस्ताव पारित किया है।
दिल्ली में हुई हिंसा को लेकर CM ममता बनर्जी ने मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा,''वहां जो कुछ हुआ उसके लिए भाजपा जिम्मेदार है| उन्होंने कहा,''दिल्ली से निपटने के बाद बंगाल के बारे में सोचें| विधानसभा में CM ममता बनर्जी ने कहा,'''हम किसानों के साथ हैं और हम इन कानूनों को वापस लेना चाहते हैं। कृषि कानूनों को जबरन पारित कर दिया गया है|
दिल्ली में हुई हिंसा को लेकर उन्होंने कहा,'मोदी सरकार ने दिल्ली की स्थिति को बुरी तरह से संभाला है और वहां जो कुछ हुआ था उसके लिए भाजपा जिम्मेदार है। दिल्ली से निपटने के बाद बंगाल के बारे में सोचें| उन्होंने कहा,''दिल्ली की स्थिति से पुलिस नहीं निपट पाई। अगर यह बंगाल होता तो अमित भैया कहते, "क्या हुआ?" हम इसकी कड़ी निंदा करते हैं। हम चाहते हैं कि इन तीन कानूनों को निरस्त किया जाए। या तो आप कानून वापस ले लें या कुर्सी छोड़ दें|
शेयर करें
T
tvlnews
TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक
जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए
संपर्क करें
या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।
मुफ़्त अलर्ट
ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ
बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।
यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?
यह रिपोर्ट 28 जनवरी 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 30 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।
इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?
इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।
इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?
TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।