मुख्य सामग्री पर जाएँ
26 अगस्त 2026

21 अक्टूबर से 15 नवम्बर तक चलेगा दिल्ली में 'रेड लाइट ऑन, गाड़ी ऑफ' कैम्पेन, MP-MLA, अधिकारियों व कर्मचारियों को भी करना होगा पालन

नई दिल्ली: दिल्ली में प्रदूषण लगातार बढ़ता जा रहा है| मौसम पर नजर रखने वाली संस्था स्काईमेट के मुताबिक इस हफ्ते से हवाओं की गति और तापमान कम होने लगेगा| जिसकी वजह से प्रदूषण खतरनाक स्तर पर पहुंचने लग…

21 अक्टूबर से 15 नवम्बर तक चलेगा दिल्ली में 'रेड लाइट ऑन, गाड़ी ऑफ' कैम्पेन, MP-MLA, अधिकारियों व कर्मचारियों को भी करना होगा पालन
21 अक्टूबर से 15 नवम्बर तक चलेगा दिल्ली में 'रेड लाइट ऑन, गाड़ी ऑफ' कैम्पेन, MP-MLA, अधिकारियों व कर्मचारियों को भी करना होगा पालन | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली: दिल्ली में प्रदूषण लगातार बढ़ता जा रहा है| मौसम पर नजर रखने वाली संस्था स्काईमेट के मुताबिक इस हफ्ते से हवाओं की गति और तापमान कम होने लगेगा| जिसकी वजह से प्रदूषण खतरनाक स्तर पर पहुंचने लगेगा|दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने कहा,'' युद्ध, प्रदूषण के विरुद्ध अभियान के तहत 'Red light On, Gaadi Off' कैम्पेन आगामी 21 अक्टूबर से 15 नवम्बर तक चलेगा।यह अभियान मुख्य रूप से भीड़ वाले 100 रेड लाइट चौराहों पर चलाया जाएगा।





दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने कहा,''प्रदूषण के खिलाफ 21 अक्टूबर से दिल्ली में "रेड लाइट ऑन, गाड़ी ऑफ" अभियान ग्राउंड लेवल पर शुरू किया जाएगा। 100 व्यस्तम चौराहों पर 2500 पर्यावरण मार्शल तैनात किए जाएंगे, जो रेड लाइट पर खड़े होकर प्लेकार्ड, टी-शर्ट और फूल देकर लोगों से गाड़ी बंद करने की अपील करेंगे।



गोपाल राय ने कहा,'' 'Red light On, Gaadi Off' अभियान में दिल्ली के माननीय सांसद, विधायक, पार्षद, अधिकारियों एवं कर्मचारियों का एसोसिएशन, RWA's, इको-क्लब, मार्किट एसोसिएशन और इस संबंध में काम करने वाले NGO's इत्यादि को जोड़ा जा रहा है।




वहीं ''दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा,''मेरा मानना है कि पराली से उत्पन्न होने वाले प्रदूषण को काफी कम समय में नियंत्रित किया जा सकता है, इसके लिए हमारे वैज्ञानिकों और इंजीनियरों ने समाधान दिए हैं।




प्रदूषण से निपने के लिए दिल्ली CM अरविंद केजरीवाल ने केंद्रीय पर्यावरण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर से हर महीने उत्तर प्रदेश, दिल्ली, पंजाब और हरियाणा के मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक करनी की अपील की है|मुख्यमंत्री केजरीवाल ने कहा,''केंद्रीय पर्यावरण मंत्री जी ने कहा है कि प्रदूषण एक दिन में ठीक नहीं हो सकता, इसके लिए कम से कम 4 साल लगेंगे। मैं इस बात से सहमत नहीं हूँ।  मुझे लगता है सभी सरकारें राजनीति छोड़कर मेहनत से एक साथ मिलकर प्रदूषण के खिलाफ लड़ें तो कम समय में काबू पा सकते है।




केजरीवाल ने कहा,''वैज्ञानिक तरीकों के इस्तेमाल से पराली को Liability से opportunity में तब्दील किया जा सकता है।  लेकिन सभी सरकारों को राजनीति छोड़ एक साथ बैठकर इन उपायों पर चर्चा करनी पड़ेगी| CM केजरीवाल ने कहा,''पराली से उठने वाला धुंआ उत्तर भारत में प्रदूषण का बहुत बड़ा कारण है। इसलिए मेरा केन्द्रीय पर्यावरण मंत्री जी से निवेदन है कि वो हर महीने दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्रीयों के साथ मीटिंग कर इस समस्या क?? समाधान निकालने की कोशिश करें।





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 19 अक्टूबर 2020 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।