नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में कोरोना संक्रमण की रफ्तार तेजी से बढ़ती जा रही है| दिल्ली में पिछले 24 घंटों की बात करें तो 25,462 नए संक्रमित सामने आए हैं| वहीं 161 लोगों ने इस महामारी के चलते दम तोड़ दिया है| दिल्ली में पॉजिटिविटी रेट बढ़ कर 29.74% पहुंच गई है| एक दिन में करीब 20,159 लोगों ने इस बीमारी को मात भी दी है जो कि एक राहत की खबर है|
दिल्ली सरकार द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार,'दिल्ली में पिछले 24 घंटों में COVID-19 के 25,462 नए मामले सामने आए हैं। 20,159 लोग डिस्चार्ज हुए और 161 लोगों की मृत्यु दर्ज़ की गई। राज्य में पॉजिटिविटी रेट 29.74% है। दिल्ली में सक्रिय मामले 74,941 है| वहीं अब तक 7,66,398 लोग इस बीमारी को मात दे चुके हैं| राजधानी में 12,121 लोगों ने अब तक दम तोड़ दिया है|
दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल और डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया राउज एवेन्यू के एक स्कूल का दौरा किया हैं जिसे कॉविड सेंटर में बदल दिया गया है। केजरीवाल ने कहा,'हम यमुना स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में 800 ऑक्सीजन बेड लगा रहे हैं। कॉमनवेल्थ गेम्स विलेज में 500 ऑक्सीजन बेड लगा रहे हैं और एक स्कूल में 100 अन्य बेड लगा रहे हैं। DRDO के 250 ICU बेड कल तक शूरू हो जाएंगे। मैं उम्मीद करता हूं कि कल और परसों तक 1400-2000 बेड शुरू हो जाएंगे|