नई दिल्ली: दिल्ली में COVID प्रतिबंधों में छूट 28 जून सुबह 5 बजे तक बढ़ा दी गई है| केजरीवाल सरकार ने अनलॉक के तहत दिल्ली में 50 पर्सेंट सिटिंग कैपिसिटी के साथ बार शुरू करने की इजाजत दी है| अनलॉक-4 के तहत ये छूट मिल रही है|
रेस्टोरेंट-बार में बैठने की क्षमता 50% है, रेस्टोरेंट सुबह 8 बजे से रात 10 बजे तक खुला रहेगा और बार दोपहर 12 बजे से रात 10 बजे तक खुलेगा। सभी बाज़ार और मॉल को सुबह 10 बजे से रात 8 बजे तक खोलने की अनुमति है।
अनलॉक-4 के तहत अब सोमवार से रेस्टोरेंट्स 50% सीटिंग क्षमता के साथ सुबह 8:00 से रात 10:00 बजे तक खुलेंगे, यानी 4 घंटे रेस्टोरेंट्स का समय बढ़ाया गया है| रेस्टोरेंट और बार मालिकों को सुनिश्चित करना होगा कि महामारी को लेकर जो भी एसओपी और गाइडलाइंस हो, उसको हर हाल मे फॉलो किया जाए|
इसके अलावा पब्लिक पार्क और गार्डन को भी खोलने की अनुमति मिल गई है| 21 जून से राजधानी में पब्लिक, पार्क, गार्डन, गोल्फ क्लब और आउटडोर योगा एक्टिविटी की इजाजत मिल गई है| इसके साथ ही बाजार, मार्केट कॉम्प्लेक्स और मॉल्स भी सुबह 10 बजे से रात के 8 बजे तक खुल सकेंगे|
मेट्रो अभी भी 50% कैपेसिटी के साथ ही चलेगी. साथ ही बस, ऑटो, रिक्शा, टैक्सी, कैब, फटफट सेवा जैसे पब्लिक ट्रांसपोर्ट में भी सोशल डिस्टेंसिंग के लिए कम यात्री ही बैठाए जाएंगे|