मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

यूपी: लगातार हो रही बारिश के बाद कानपुर में गंगा नदी का जलस्तर बढ़ा, मुरादाबाद में शिव कॉलोनी में हुआ जलभराव

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले में बारिश की वजह से शिव कॉलोनी में जलभराव हुआ। जलभराव की वजह से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। एक व्यक्ति ने बताया, "आने जाने में काफी दिक्कत…

यूपी: लगातार हो रही बारिश के बाद कानपुर में गंगा नदी का जलस्तर बढ़ा, मुरादाबाद में शिव कॉलोनी में हुआ जलभराव
यूपी: लगातार हो रही बारिश के बाद कानपुर में गंगा नदी का जलस्तर बढ़ा, मुरादाबाद में शिव कॉलोनी में हुआ जलभराव | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले में बारिश की वजह से शिव कॉलोनी में जलभराव हुआ। जलभराव की वजह से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। एक व्यक्ति ने बताया, "आने जाने में काफी दिक्कत हो रही है। पानी लगभग 4 फीट भरा है।"



उत्तर प्रदेश: कानपुर में लगातार हो रही बारिश के बाद गंगा नदी का जलस्तर बढ़ा।



उत्तर प्रदेश: बिजनौर में पुलिस ड्रोन के जरिए लोगों को बाढ़ के खतरे से आगाह कर रही है।  बिजनौर SP ने बताया, "हरिद्वार से 3 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया। जिससे पानी बढ़ गया। 30 लोगों को नाव से रेस्क्यू किया गया। लोग बाढ़ वाले इलाके में ना जाए। हम ड्रोन कैमरे का इस्तेमाल कर रहे हैं।"



उत्तर प्रदेश: भारी बारिश के कारण बरेली में कई जगहों पर जलभराव हो गया।



उत्तराखंड: टनकपुर में बारिश की वजह से शारदा नदी का जलस्तर बढ़ा। SDM ने बताया,"इस पर ज़िला प्रशासन द्वारा पूर्व में अलर्ट जारी किया गया था और अभी हम शारदा नदी के पास रहने वालों को सुरक्षित जगह ले जाने का प्लान तैयार किया गया है,जैसे जलस्तर और बढ़ता है तो लोगों की निकासी की जाएगी।"



उत्तराखंड: बनबसा में उत्तराखंड सिंचाई विभाग द्वारा 1.5 लाख क्यूसेक से अधिक पानी बैरज से छोड़ा जा रहा है। एक्जीक्यूटिव इंजीनियर (शारदा कैनाल) ने बताया,"बारिश होने से पानी डेढ़ लाख क्यूसिक ऊपर है। शारदा बैरज का पानी खतरे के निशान से नीचे है। सभी जगह रेड अलर्ट जारी कर दिया गया है।"




हिमाचल प्रदेश: चंबा में बारिश की वजह से ऋषिकेश-गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग 94 पर एक नवनिर्मित सड़क क्षतिग्रस्त हुआ। सड़क क्षतिग्रस्त होने से राजमार्ग बंद कर दिया गया है। टिहरी के SDM ने बताया,"हमने बीआरओ को निर्देश दिया कि राजमार्ग में जो भी कमी हो उसे जल्द पूरा करें।

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 20 जून 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।