नई दिल्ली: हरियाणा के गैंगस्टर काला जठेड़ी ने राजस्थान की लेडी डॉन कही जाने वाली अनुराधा चौधरी से शादी कर ली| इस दौरान लेडी डॉन लाल जोड़े में नजर आईं, जबकि काले जत्थेदी कुर्ता-पायजामा और सदरी में था। उसके सिर पर लाल पगड़ी थी। गैंगस्टर संदीप उर्फ काला जठेरी को उसके विवाह समारोह के समापन के बाद दिल्ली पुलिस द्वारा ले जाया गया।
काला जठेड़ी ने आज भारी सुरक्षा तैनाती के बीच 'हिस्ट्रीशीटर' अनुराधा चौधरी उर्फ 'मैडम मिंज' से दिल्ली के द्वारका में शादी कर ली। तिहाड़ जेल में बंद संदीप को दिल्ली की एक अदालत द्वारा शादी के लिए सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक का समय दिया गया था। दिल्ली के द्वारका स्थित संतोष पैलेस में दोनों शादी के बंधन में बंध गए|
बैंक्वेट हॉल के आसपास छतों पर दिल्ली पुलिस के जवान तैनात थे। सभी पुलिसकर्मियों को बॉडी कैमरे लगाए गए। यहां आने वाले मेहमानों को मोबाइल फोन के साथ प्रवेश की इजाजत नहीं थी|
काला और अनुराधा चार साल से प्रेम संबंधों में हैं। शादी के बाद अनुराधा परिवार के साथ चली जाएगी। वह पहले से जमानत पर है। पुलिस के मुताबिक, अनुराधा तलाकशुदा है। वर्ष 2006 में उनकी मुलाकात शेखावाटी कॉलेज, सीकर के लेक्चरार फेलिक्स दीपक से हुई थी। दोनों ने मई, 2007 में शादी की थी, लेकिन 2013 में दोनों अलग हो गए।
वर्ष 2015 में अजमेर जेल में अनुराधा की मुलाकात राजस्थान के गैंगस्टर आनंद पाल सिंह से हुई। जेल से बाहर आने के बाद काला के साथ मिलकर अनुराधा ने कई वारदात अंजाम दीं। इसके बाद दोनों छिपने के लिए नवंबर, 2020 में विक्की सिंह (गैंगस्टर आनंद पाल सिंह का भाई) के निर्देश पर इंदौर पहुंच गए। यहां दोनों दंपती की तरह रहने लगे। इस दौरान दोनों में प्यार हो गया।
मार्च, 2021 में दोनों ने इंदौर छोड़ दिया और बिहार चले गए। दोनों विवेकानंद कॉलोनी, पूर्णिया में किराये पर रहने लगे। 30 जून, 2021 को बिहार से निकले और लखनऊ पहुंच गए। इसके बाद शिरडी, मुंबई, तिरूपति, मथुरा, आगरा आदि जगहों पर गए। जुलाई, 2021 के दूसरे सप्ताह में रघुनाथ रेजीडेंसी, बहारदपुर, हरिद्वार चले गए। इसी माह दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने दोनों को यमुनानगर से सहारनपुर हाईवे पर सरवासा टोल के पास पकड़ लिया। उस समय अनुराधा पर राजस्थान पुलिस ने 10,000 रुपये का इनाम घोषित कर रखा था, जबकि काला की गिरफ्तारी पर सात लाख रुपये का इनाम घोषित था।