मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

Haryana Politics: बीजेपी से गठबंधन टूटने के बाद बुधवार को दुष्यंत चौटाला की हिसार में 'नव संकल्प' रैली

चंडीगढ़: लोकसभा चुनाव से ठीक पहले हरियाणा में बीजेपी और दुष्‍यंत चौटाला की जेजेपी का गठबंधन टूट गया है| हरियाणा में बीजेपी से गठबंधन टूटने के बाद जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) की कल, बुधवार को हिसार मे…

Haryana Politics: बीजेपी से गठबंधन टूटने के बाद बुधवार को दुष्यंत चौटाला की हिसार में 'नव संकल्प' रैली
Haryana Politics: बीजेपी से गठबंधन टूटने के बाद बुधवार को दुष्यंत चौटाला की हिसार में 'नव संकल्प' रैली | फ़ोटो: TVL News

चंडीगढ़: लोकसभा चुनाव से ठीक पहले हरियाणा में बीजेपी और दुष्‍यंत चौटाला की जेजेपी का गठबंधन टूट गया है| हरियाणा में बीजेपी से गठबंधन टूटने के बाद जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) की कल, बुधवार को हिसार में 'नव संकल्प' रैली का आयोजन करेगी |आपको बता दें कि गठबंधन टूटने के बाद पार्टी अध्यक्ष अजय सिंह चौटाला के नेतृत्व में जेजेपी की बैठक बुलाई गई थी|



इस बैठक के बाद,जननायक जनता पार्टी (JJP) के हरियाणा अध्यक्ष निशान सिंह ने कहा, "आज की बैठक में सभी मुद्दों पर चर्चा हुई। यह निर्णय लिया गया है कि कल हिसार में 'नव संकल्प' रैली आयोजित की जाएगी और पार्टी ने जो भी बातें तय की हैं, उसकी जानकारी वहां दी जाएगी..."



बीजेपी से गठबंधन टूटने के बाद दुष्यंत चौटाला ने कहा, ".सभी हरियाणावासियों को मेरा नमस्कार। आपने मुझे हरियाणा के उपमुख्यमंत्री के रूप में  प्रदेश की सेवा करने का अवसर दिया इसको मैं अपना सौभाग्य मानता हूँ और हरियाणा के प्रत्येक व्यक्ति का दिल की ग़हराइयों से आभार प्रकट करता हूँ। हरियाणा के हित और जनता के कार्यों के लिए आपका समर्थन और सहयोग मेरे लिए हमेशा ऊर्जादायक रहा है। सीमित समय और सीमित संख्या के साथ हमने दिन रात हरियाणा के हितों की रक्षा के लिए लगाए हैं। हमने हरियाणा के हर वर्ग और हर क्षेत्र के काम सरकार में करवाये हैं।



चौटाला ने कहा, " हमारे मुश्किल और संघर्ष के दौर में आपने हम पर जो भरोसा लगातार जताया है और जो साथ  हमेशा दिया है उसके लिए मैं आपका सदैव आभारी रहूँगा। मैं आपको विश्वास दिलाता हूँ कि जननायक चौधरी देवीलाल जी के कदमों पर चलते हुए, मैं हरियाणा और हरियाणा के लोगों के हितों की रक्षा के लिए सदैव समर्पित रहूंगा। हरियाणा के लोगों की सामाजिक और आर्थिक सुरक्षा के हमारे प्रयास लगातार जारी रहेंगे।  सहयोग और साथ के लिए प्रत्येक हरियाणावासी का आभार प्रकट करता हूँ।



भाजपा-JJP गठबंधन एक 'ठगबंधन' था: हुड्डा

हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता भूपिंदर सिंह हुड्डा ने कहा, "...लोगों ने कांग्रेस सरकार बनाने का फैसला कर लिया है...ये(भाजपा-JJP गठबंधन) एक 'ठगबंधन' था... राष्ट्रपति शासन के तहत चुनाव कराए जाने चाहिए।”



tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 12 मार्च 2024 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।