मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

गाजियाबाद में महिला से 'हैवानियत': दिल्ली की महिला को अगवा कर 2 दिन तक 5 लोगों ने किया गैंगरेप, गुप्तांग में घुसाई रॉड; सड़क किनारे बोरे में मिली पीड़िता

गाजियाबाद में दिल्ली की महिला से ''Brutal'' गैंगरेप: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में एक महिला को किडनैप कर गैंगरेप करने का मामला सामने आया है| दिल्ली की एक महिला से गाजियाबाद में निर्भया जैसी हैवानियत…

गाजियाबाद में महिला से 'हैवानियत': दिल्ली की महिला को अगवा कर 2 दिन तक 5 लोगों ने किया गैंगरेप, गुप्तांग में घुसाई रॉड; सड़क किनारे बोरे में मिली पीड़िता
गाजियाबाद में महिला से 'हैवानियत': दिल्ली की महिला को अगवा कर 2 दिन तक 5 लोगों ने किया गैंगरेप, गुप्तांग में घुसाई रॉड; सड़क किनारे बोरे में मिली पीड़िता | फ़ोटो: TVL News

गाजियाबाद में दिल्ली की महिला से ''Brutal''  गैंगरेप: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में एक महिला को किडनैप कर गैंगरेप करने का मामला सामने आया है| दिल्ली की एक महिला से गाजियाबाद में निर्भया जैसी हैवानियत की गई। गाजियाबाद के नंदग्राम इलाके में 5 लोगों ने महिला को अगवाकर उसके साथ 2 दिन तक सामूहिक बलात्कार और टार्चर किया। यही नहीं  महिला के गुप्तांगों में लोहे की रॉड डाल दी, और फिर दरिंदों ने महिला को बोरी में भरकर आश्रम रोड के पास सड़क के किनारे फेंक दिया। पीड़िता सड़क के किनारे एक बोरे में हाथ-पैर बांधे पड़ी मिली। जब वह मिली तब भी रॉड उसके प्राइवेट पार्ट के अंदर थी।



महिला फिलहाल दिल्ली के गुरुतेग बहादुर (जीटीबी) अस्पताल में भर्ती है| पीड़िता अस्पताल में जिंदगी और मौत से जूझ रही है| पुलिस ने इस मामले में पांचों दरिंदों के खिलाफ केस दर्ज किया है| नामजद दिल्ली निवासी आरोपियों को हिरासत में ले लिया है| मामले की जांच चल रही है|



गाजियाबाद पुलिस ने कहा, "18 अक्टूबर की सुबह थाना नंदग्राम पुलिस को यूपी-112 के माध्यम से सूचना मिली कि आश्रम रोड के पास एक महिला पड़ी हुई है। पुलिस वहां पहुंची और महिला को अस्पताल लेकर गई।"वह दिल्ली की रहने वाली है और अपने भाई के घर नंदग्राम आई थी।" इस मामले में पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया है|



पुलिस FIR के मुताबिक, पीड़िता को कुछ स्कॉर्पियो सवार युवक बंदूक दिखाकर सड़क से उठाकर ले गए। स्कॉर्पियो में चार लोग थे। वे उसको एक सुनसान जगह पर लेकर गए। उस जगह एक युवक पहले से मौजूद था। पांचों ने उसके साथ दो दिन तक दुष्कर्म किया। इसके बाद हाथ-पैर बांध दिए और बोरे में भरकर (दिल्ली आश्रम रोड नंदग्राम हाईवे पर) फेंककर चले गए।



गाजियाबाद पुलिस ने बताया, '18 अक्टूबर 2022 को समय करीब 03.30 बजे डायल 112 के माध्यम से सूचना मिलने पर तत्काल स्थानीय पुलिस द्वारा मौके पर पहुंच कर महिला को एमएमजी अस्पताल गाजियाबाद मे उपचार/मेडिकल परीक्षण हेतु ले जाया गया, जहां पर महिला द्वारा एमएमजी अस्पताल मे अपना मेडिकल परीक्षण कराने से इन्कार कर दिया गया व एमएमजी अस्पताल द्वारा मेरठ मेडिकल अस्पताल जनपद मेरठ मे रेफर किए जाने के बावजूद अपने परिचय के दिल्ली स्थित अस्पताल मे अपना मेडिकल परीक्षण/उपचार कराया जा रहा है। 



पुलिस ने बताया, 'थाना नंदग्राम पुलिस द्वारा दिल्ली स्थित अस्पताल से सम्पर्क कर महिला की मेडिकल परीक्षण रिपोर्ट प्राप्त की जा रही है व वहां के चिकित्सो से वार्ता कर मेडिको लीगल साक्ष्य एकत्र किये जा रहे है।



गाजियाबाद पुलिस ने बताया,'' पीड़ित महिला द्वारा पहले अपने पूर्व से परिचित दो व्यक्तियो द्वारा घटना कारित करना बताया गया।  इसके उपरान्त इनके भाई द्वारा इनके पूर्व से परिचित 03 अन्य व्यक्तियो का घटना मे शामिल होना बताकर कुल 05 व्यक्तियो के विरुद्ध तहरीर दी गई, जिसके आधार पर थाना नंदग्राम पर अभियोग पंजीकृत किया गया है। 



महिला का प्रॉपर्टी विवाद चल रहा है : पुलिस

पुलिस ने बताया,''पुलिस द्वारा नामजद 01 अभियुक्त को हिरासत पुलिस मे लिया गया है व अन्य 04 व्यक्तियो को हिरासत मे लेकर पूछताछ की जा रही है । नामजद दिल्ली निवासी 05 अभियुक्त महिला के पूर्व से परिचित है व इनका दिल्ली स्थित मकान को लेकर सम्पत्ति विवाद काफी समय से चल रहा है जिसके सम्बन्ध मे माननीय न्यायालय कडकडड्मा, दिल्ली मे वाद विचाराधीन है।


सभी पहलुओ पर गहनता से जांच की जा रही : पुलिस
गाजियाबाद पुलिस ने बताया,''पुलिस द्वारा मेडिको लीगल साक्ष्य एवं घटना के सभी पहलुओ पर गहनता से जांच की जा रही है व पूर्व से चल रहे सम्पत्ति विवाद के पहलु पर भी गहनता से जांच की जा रही है। पुलिस द्वारा सभी पहलुओ पर जांच कर निष्कर्ष/साक्ष्यो के आधार पर घटना का शीघ्र सफल अनावरण किया जायेगा।



मेरी बहन की हालात अभी गंभीर है: पीड़िता का भाई

गाज़ियाबाद गैंगरेप मामले में पीड़िता का भाई  ने कहा,'मेरी बहन मेरे जन्मदिन पर मेरे घर आई थी और खाना खाकर 9 बजे करीब चली गई थी। मैंने उसे आश्रम रोड पर छोड़ दिया था। जिस कार में उसे ले गए थे उसमें 4 लोग थे और जहां लेकर गए वहां एक और व्यक्ति था। आरोपी दूसरे समुदाय से बताए जा रहे हैं| मेरी बहन आरोपियों को जानती थी। डॉक्टरों ने बताया है कि गुप्त अंग से पाइप के प्रकार का कुछ निकला है। मेरी बहन की हालात अभी गंभीर है। पुलिस सहयोग कर रही है|



डीसीडब्ल्यू ने गाजियाबाद पुलिस को नोटिस जारी

दिल्ली महिला आयोग ने मामले का संज्ञान लिया है और गाजियाबाद पुलिस को नोटिस जारी कर महिला के सामूहिक बलात्कार के मामले में जानकारी मांगी है| DCW अध्यक्ष  स्वाति मालीवाल ने कहा,'' दिल्ली की लड़की ग़ाज़ियाबाद से रात में वापिस आ रही थी जब उसे ज़बरन गाड़ी में उठा ले गए। 5 लोगों ने 2 दिन बलात्कार किया & उसके गुप्तांगों में रॉड घुसाई। सड़क किनारे बोरी में मिली तब भी रॉड उसके अंदर थी। अस्पताल में ज़िंदगी के लिए लड़ रही है। SSP ग़ाज़ियाबाद को नोटिस इशू किया है!


क्या बेटियाँ ऐसे ही मरती रहेंगी?: DCW

दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने कहा,'हर दिन दरिंदगी, हैवानियत देख देखकर मन टूटता है। महिलाओं और बच्चियों की चीखें कानों में गूंजती हैं। क्या बेटियाँ ऐसे ही मरती रहेंगी?


आरोपी और पीड़िता पहले से परिचित :  SP सिटी

थाना नंदग्राम क्षेत्र मे महिला के साथ हुई घटना के सम्बन्ध मे गाजियाबाद (सिटी) के SP निपुण अग्रवाल ने कहा,'18 अक्टूबर की सुबह सूचना मिली थी कि आश्रम रोड के किनारे एक महिला पड़ी हैं। टीम मौके पर पहुंची और उनको अस्पताल ले गई। उन्होंने बताया कि वह दिल्ली की रहने वाली हैं और एक दिन पहले अपने भाई का जन्मदिन नंदग्राम मनाने आई थीं|


मामले में आगे की कार्रवाई जारी:  SP सिटी

 SP सिटी निपुण अग्रवाल ने कहा,'इनके (महिला के)  भाई ने इनको रात में छोड़ा था जहां से कुछ लोग इनको वहां से ले गए थे। यह महिला इन लोगों से पूर्व से ही परिचित थी। महिला ने बताया कि 5 लोगों ने इनके साथ दुष्कर्म किया। तहरीर पर हमने मामला दर्ज़ किया और 4 लोगों को हिरासत में लिया है। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है|





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 19 अक्टूबर 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 24 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।