नई दिल्ली: Earthquake in Delhi NCR: दिल्ली-एनसीआर में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं| भारत के साथ ही नेपाल और चीन में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए| दिल्ली-एनसीआर समेत यूपी,पंजाब-हरियाणा के कई इलाके मंगलवार/बुधवार रात भूकंप के तेज झटकों से दहल गए| भूकंप का केंद्र नेपाल रहा है| पिछले पांच घंटों में यह नेपाल में दूसरा भूकंप है| इसकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 6.3 मापी गई है|
भूकंप का केंद्र उत्तराखंड के पिथौरागढ़ से लगभग 90 किलोमीटर पूर्व दक्षिण-पूर्व नेपाल में था। भूकंप के झटके 9 नवंबर देर रात करीब 1.57 बजे महसूस किए गए। मणिपुर में भी इसके झटकों को महसूस किया गया।
नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 6.3 दर्ज की गई। भूकंप का केंद्र जमीन से 10 किलोमीटर की गहराई में था। दिल्ली-एनसीआर के अलावा ये झटके उत्तर प्रदेश के कई जिलों, हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़, राजस्थान के पूर्वी हिस्सों में भी महसूस किए गए।
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर टैक्सी चालक ने कहा कि,''मैं सवारी लेकर जा रहा था, तभी भूकंप के झंटके महसूस हुए फिर सवारी उतरी। हमने थोड़े समय के लिए इसे महसूस किया|
भूकंप पर ग्रेटर नोएडा (UP) के एक निवासी ने कहा कि,''मैं मेरे कुछ दोस्तों के साथ अपने घर पर फिल्म देख रहा था तभी मुझे झटके महसूस हुए, मुझे लगा मेरा दोस्त मेरी कुर्सी हिला रहा है लेकिन फिर उन सब ने भी इसे महसूस किया। हम कुछ देर के लिए खंभे के पास खड़े रहे, यह सामान्य होने के बाद हम बाहर निकले|